
रतलाम. लेडी नटवरलाल के रूप में कुख्यात हो चुकी सपना ठाकुर के कई कारनामे लगातार सामने आ रहे हैं। जाता मामला बाजना थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल नीरज त्यागी को एसपी अमित कुमार ने लाइन अटैच कर दिया है। वह सपना ठाकुर की फरारी के दौरान उससे लगातार संपर्क में रहा और उसकी मदद करता रहा। हेड कांस्टेबल त्यागी पर यह कार्रवाई गोपनीय तरीके से की गई पुलिस की जांच के बाद की गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने के एक धोखाधड़ी के मामले में सपना ठाकुर काफी समय तक फरार रही है। फरारी के दौरान सपना ठाकुर से तत्कालीन औद्योगिक क्षेत्र थाने में पदस्थ रहे हेड कांस्टेबल नीरज त्यागी लगातार संपर्क में रहा। बताया जाता है कि त्यागी ने सपना ठाकुर के फरारी के दौरान पुलिस की कुछ जानकारी भी साझा की जिससे वह लगातार फरार रही। अब जबकि माणकचौक थाने के एक केस में गिरफ्तार हुई तो जो जानकारी सामने आई उसकी एसपी कुमार ने गोपनीय तरीके से जांच कराई तो त्यागी और ठाकुर का फरारी के दौरान लगातार संपर्क में रहना सामने आया।
लेडी नटवरलाल के रूप में कुख्यात हो चुकी सपना ठाकुर के जेल जाने के बाद लगातार थानों पर शिकायतें पहुंच रही है। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने के गणेशनगर के मकान पर कब्जे के मामले में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने सपना की मां सुमन और सुमन की पुत्री हंसु के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
मकान पक कब्जा करने का आरोप, केस दर्ज
ब्राह्मणों का वास निवासी शिव पिता विष्णु प्रसाद तिवारी के अनुसार सपना, उसकी मां और दो बहनों ने उनके गणेशनगर स्थित मकान को किराए से लिया और कब्जा कर लिया है। शिकायनकर्ता के अनुसार उनके पिता से इन्होंने किराए पर मकान लिया था। कई बार थाने में शिकायत कर चुका है, लेकिन नतीजा नहीं निकला तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी आवेदन दिया है। शिकायतकर्ता के अनुसार सपना ठाकुर की मां सहित किराएदार महिला और उसकी दो पुत्रियां मकान खाली नहीं कर रही है। आरोप है कि किराए पर मकान दिया था और खाली करने के लिए कहने पर संबंधित महिलाओं ने अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की। सपना ठाकुर का केस सामने आने के बाद अब औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने शिव तिवारी की रिपोर्ट पर सपना ठाकुर की मां सुमन और उसकी लडक़ी हंसु के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
गौतमपुरा में टीआई बन कर गई थी सपना
सपना ठाकुर गौतमपुरा में सपाफा व्यापारी संजय सोनी को छह लाख से ज्यादा का चूना लगा चुकी है। संजय के भतीजे आशीष सोनी के अनुसार सपना दिसंबर 2024 में पुलिस लिखा वाहन लेकर स्वयं को माणकचौक थाने की टीआई बनकर सिविल ड्रेस में पहुंची थी। यहां से 79 ग्राम सोने के आभूषण लेकर चार लाख का चेक देकर शेष राशि रतलाम से देने का बोलकर आई थी। तीन माह तक चेक लगाने को लेकर टालती रही और तारीख निकलने के बाद फोन करने पर धमकाने लगी थी।
नई शिकायत पहुंची थाने में
आरोपी सपना ठाकुर के खिलाफ बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र रतलाम में भी एक आवेदन आया है। इसमें गीताबाई पति सुरेशचंद्र चंदेल निवासी मुखर्जीनगर ने की है गीताबाई बताया कि उनकी बेटी नीतू (20) कपड़े बेचने का काम करती है। उसे लोन दिलाने के नाम पर सपना हमसे 20 हजार रुपए मांगे तो हमने उसे 50 हजार रुपए कीमत का सोने का मंगलसूत्र दे दिया। लोन नहीं दिलवाया तो मंगलसूत्र वापस मांगो तो कहा कि 20 हजार रुपए दे दो और मंगलसूत्र ले लो। 18 हजार रुपए ऑनलाइन दिए लेकिन इसने न लोन दिलवाया, न मंगलसूत्र दिया और न 18 हजार रुपए वापस किए। आईए थाना पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।
तेजानगर में लगाई नेमप्लेट