
रतलाम. मादक पदार्थों की तस्करी के प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी एवं नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस 15 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है। इसमें अब तक एनडीपीएस के नौ नए केस बनाए जा चुके हैं जबकि 25 फरार, इनामी और वारंटी गिरफ्तार किए गए। अब पुलिस तस्करी में संलिप्त अपराधियों के अफीम पट्टा निरस्त करवाने की कार्रवाई में जुटी है।
एसपी अमित कुमार ने बताया 5 नवंबर तक मादक पदार्थों से जुड़े विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, ईनामी अपराधियों एवं गैर-जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को फ्रीज कराने की कार्रवाई भी की गई है।
अब तक की प्रमुख कार्रवाई
- एनडीपीएस एक्ट के 9 नए प्रकरण पंजीबद्ध किए।
- मादक पदार्थों के प्रकरणों में फरार चल रहे 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
- 6 गैर-जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी की गई।
- 7 ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
- 4 आरोपियों की 5 करोड़ 30 लाख की अचल संपत्ति फ्रीज कराने के प्रकरण भेजे। इनमें से अब तक 1 करोड़ 20 लाख की संपत्ति फ्रीज करने के आदेश हो चुके।
एनडीपीएस के नए केस
- बिलपांक पुलिस ने 31 अक्टूबर को 210 ग्राम अफीम जब्त की। 2 में से 1 गिरफ्तार तथा 1 फरार।
- दीनदयाल नगर ने 31 अक्टूबर को 1 किलो 192.5 ग्राम गांजा जब्त किया गया। आरोपी गिरफ्तार।
- रावटी पुलिस ने गांजे के 9 हरे पौधे वजन 12 किलो 800 ग्राम जब्त किए।
- जावरा शहर पुलिस ने 9.29 ग्राम एमडी जब्त कर 1 आरोपी गिरफ्तार किया, 2 की तलाश जारी।
- दीनदयाल नगर पुलिस ने 9.33 ग्राम स्मैक के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार किया।
- पिपलौदा पुलिस ने दो केस में 110 ग्राम एमडी जब्त की। तीन आरोपी गिरफ्तार किए।
- रिंगनोद पुलिस ने 40 ग्राम स्मैक, 10 ग्राम एमडी के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार किए।
- बरखेडक़ला पुलिस ने 507 ग्राम गांजा के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार किया।
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी
- गोपाल पिता भग्गा मालवीय निवासी पिपलिया पीथा को 27 अक्टूबर को गिरफ्तार किया।
- सुरेश पिता माणकराम जवर निवासी बियासर, लोहावट, जोधपुर को 28 अक्टूबर को गिरफ्तार किया।
- दीपक पिता चन्द्रप्रकाश नागोरी निवासी घास बाजार, रतलाम को 29 अक्टूबर को गिरफ्तार किया।
- प्रवीण पिता रणछोड़रबारी निवासी तरसाली, बड़ोदरा को 29 अक्टूबर को गिरफ्तार किया।
- वसीम पिता शकील खान पठान निवासी बन्नाखेड़ा को 29 अक्टूबर को गिरफ्तार किया।
- जोगिन्दर उर्फ रिंकू पिता अजित सिंह निवासी पातन, हिसार (हरियाणा) क 2 नवंबर को गिरफ्तार किया।
-आमिर पिता आजम खान निवासी नौगांवा, अरनोद, प्रतापगढ़ को 2 नवंबर को गिरफ्तार किया।
- जफर पिता सलामुद्दीन मंसुरी, निवासी कचनारा, दलौदा, को 2 नवंबर को गिरफ्तार किया।
- जगदीश पिता तुलसीराम ग्राम दुधिया आलोट को 2 नवंबर को गिरफ्तार किया।
- चेनसिंह उर्फ कान्हा पिता शंभू सिंह राजपूत निवासी निम्बाखेड़ी ताल को 3 नवंबर को गिरफ्तार किया।
- उंकारलाल पिता बापूलाल गुर्जर निवासी सकतखेड़ी, खाचरौद को 3 नवंबर को गिरफ्तार किया।
गैर-जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी
- वीपी सिंह उर्फ विश्वनाथ प्रताप सिंह, निवासी नीमच सिटी को जावरा शहर पुलिस ने 31 अक्टूबर को गिरफ्तार किया।
- दीपक पिता भेरूलाल मीणा, निवासी कोटड़ी, प्रतापगढ़ को पिपलौदा पुलिस ने 1 नवंबर को गिरफ्तार किया।
- परवेज पिता फारुख पठान, निवासी कोटड़ी, प्रतापगढ़ को पिपलौदा पुलिस ने 1 नवंबर को गिरफ्तार किया।
- शुभम पिता सभाजीत उपाध्याय निवासी परदेशीपुरा, इंदौर को जावरा शहर पुलिस ने 1 नवंबर को गिरफ्तार किया।
- हुमा उर्फ हेमन्त पिता कुवरिया डामोर निवासी थांदला को जावरा शहर पुलिस ने 3 नवंबर को गिरफ्तार किया।
ईनामी आरोपियों की गिरफ्तारी
- जगदीश उर्फ लाला पिता भैरूलाल बागरी, निवासी बासाखेड़ी, मंदसौर को जावरा शहर पुलिस ने 27 अक्टूबर को गिरफ्तार किया।
- मोहसीन पिता इख्तियार खान निवासी मौलाना आजाद नगर, रतलाम को माणकचौक पुलिस ने 31 अक्टूबर को गिरफ्तार किया।
- श्यामलाल पिता देवराम निवासी पटलावद, दलौदा को जावरा शहर पुलिस ने 1 नवंबर को गिरफ्तार किया।
- महेश सेन पिता रमेश सेन, निवासी अरनिया गुर्जर, जावरा को जावरा शहर पुलिस ने 1 नवंबर को गिरफ्तार किया।
- आमीन पिता रुस्तम खान, निवासी मकनपुरा, ताल को ताल पुलिस ने 3 नवंबर को गिरफ्तार किया।