रतलाम

Political Action: भाजपा ने धरने के साथ कांग्रेस को दी बड़ी चुनौती

रतलाम सहित जिले के विधानसभा मुख्यालयों पर भाजपा का धरना शुरू

2 min read
Sep 20, 2019
patrika
patrika

रतलाम. प्रदेश में अतिवृष्टि के बाद बिगड़े हालातों, किसानों की परेशानी, कर्जामाफी में विफलता, सड़कों का बजट रोकने, विकास कार्यो की राशि आवंटन में देरी, व्यापारियोंं पर व्यवस्था की मार और बारिश प्रभावित लोगों की मदद में लगातार देरी के मसले पर 20 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी रतलाम शहर, आलोट, जावरा और सैलाना विधानसभा मुख्यालय पर धरना दे रही है। 11 बजे होने वाल धरना प्रदर्शन दोपहर करीब 12 बजे शुरू हो गया है। रतलाम शहर में गीता मंदिर रोड पर भाजपा का धरना शुरू हो गया है। इसका नेतृत्व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया कर रहे है तो धरने में विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना और महापौर डॉ. सुनीता यार्दे भी शामिल है।

गांव में किसान परिवारों के सामने बड़ी त्रासदी
भाजपा ने आरोप लगाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने कहा कि प्रदेश में अतिवृष्टि के चलते किसानों की फसल बर्बाद हो गई लेकिन किसानों की सुध लेने की फुर्सत प्रदेश की कांग्रेस सरकार को नहीं है। कई गांव डूब मे आ गए है। किसानों की फसल बर्बाद हो ही चुकी है, किसानों के आशियानों एवं जीवन गुजारने के आवश्यक साधन भी भारी बारिश की भेंट चढ़ गए है। परिणाम स्वरूप प्रदेश का किसान परिवार सहित भूखों मरने की स्थिती मे आ गया है। कमलनाथ सरकार खुद को किसानों का मसीहा कहती है लेकिन प्रदेश के किसानों की दुर्दशा देखकर लगता है कि कमलनाथ सरकार कों किसानों के लिए अभिशाप बन गई है, सरकार को निंद से जागना ही पड़ेगा।

जिम्मेदार विपक्ष के नाते अनदेखी नहीं कर सकते
भाजपा नेताओं ने कमलनाथ सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश का व्यापारी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन रसातल की और जा रही है। हत्या, बलात्कार और लुटपाट की घटनाओं में निरंतर वृद्धि हो रही है। प्रदेश की महिलाएंं खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी है। बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करने वाली प्रदेश की कमलनाथ सरकार के राज में युवाओं को ना रोजगार मिल रहा है और ना ही बेरोजगारी भत्ता। प्रदेश का युवा आंदोलित है। भाजपा प्रदेश के किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और युवाओं की ज्वलंत समस्याओं तथा प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जिम्मेदार विपक्ष के नाते अनदेखी नहीं कर सकती और इसीलिए भाजपा ने जनआंदोलन के माध्यम से प्रदेश की कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को जगाने और चेतावनी देने का निर्णय लिया है।

Published on:
20 Sept 2019 01:54 pm