
फोटो-आरटी-1813
खबर का असर का लोगो रहेगा
सुखेडा. राजस्थान मार्ग पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुखेडा सहित आसपास के पच्चीस गांव और राजस्थान से भी मरीज इलाज के लिए आते हैं। लेकिन इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट, चौकीदार और 108 एंबुलेंस सुविधा का अभाव था। साथ ही केंद्र के प्रत्येक कमरे में बारिश का पानी टपकता था। इन समस्याओं को लेकर पत्रिका में एक अगस्त को "सुखेडा पीएचसी बीमार, डिलेवरी बंद,पद खाली,भवन क्षतिग्रस्त" शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। समाचार का संज्ञान लेते हुए पिपलौदा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी पवन पाटीदार ने सुखेडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। उन्होंने कर्मचारियों से जानकारी लेते हुए सर्वप्रथम छत से टपकते पानी को रोकने के लिए केंद्र की छत पर डैंप प्रूफिंग कराई। पाटीदार ने पत्रिका को बताया कि फार्मासिस्ट, चौकीदार के रिक्त पदों और 108 एंबुलेंस सुविधा सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए उच्च अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा और शीघ्र ही समाधान किया जाएगा।