
फोटो-आरटी-2601
सुखेडा. माहेश्वरी समाज के अखिल भारतीय महासभा के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। 20 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में संपर्क कर रहे हैं। त्रिभुवन काबरा की टीम पहली बार सुखेडा पहुंची।
अखिल भारतीय महासभा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पद्मश्री त्रिभुवन काबरा (बड़ोदरा) ने कहा कि यदि उनकी टीम महासभा में निर्वाचित होती है, तो उनकी पहली प्राथमिकता माहेश्वरी समाज को तेज गति से आगे बढ़ाना होगी। तकनीकी के इस दौर में यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि माहेश्वरी परिवार का कोई भी सदस्य विकास की दौड़ में पीछे न रहे। इसके लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने समाज के विश्वविद्यालय, अस्पताल, कौशल विकास सहित ग्रामीण माहेश्वरी समाज को रोजगार दिलाने के लिए भी पूर्ण प्रयास का आश्वासन दिया। इस दौरान काबरा के साथ प्रत्याशी राजकुमार काल्या (गुलाबपुरा, राजस्थान), प्रवीण सोमानी (मुंबई), बाबूलाल मोहता (बीकानेर, राजस्थान), मदनलाल, दिनेश राठी (नागपुर, महाराष्ट्र), अनिल सोमानी (अहमदाबाद), अशोक इनानी तथा रतलाम से जितेंद्र तोषनीवाल (अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल सदस्य) भी सुखेडा प्रवास पर थे। सुखेडा निवासी प्रेमनारायण मालपानी (अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल सदस्य), समाज न्यास अध्यक्ष जयनारायण मालपानी, समाज अध्यक्ष राधेश्याम मेहरा, सचिव पवन मेहरा, उपाध्यक्ष दीपक मालपानी, महिला मंडल अध्यक्ष दुर्गा जगदीश माहेश्वरी, युवा अध्यक्ष माधव डागरा, मनीष माहेश्वरी (माऊखेड़ी) सहित समाज के कई वरिष्ठजन उपस्थित रहे।