अमन का भेरूजी स्तवन ‘मन की बाता’ 30 अगस्त को
Also Read
View All 
फोटो-आरटी-2607
महागढ़. सावन मास के अंतिम सोमवार पर क्षेत्र के बिलेश्वर महादेव मंदिर में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ा। तड़के शुरू हुआ श्रद्धालुओं के आने का क्रम देर शाम तक जारी रहा। पूरा महागढ़ भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया और हर तरफ हर-हर महादेव तथा बम-बम भोले के जयघोष सुनाई दिए। अंतिम सोमवार के अवसर पर मंदिर समिति द्वारा भोलेनाथ का भव्य और आकर्षक श्रृंगार किया गया। शिवलिंग को रंग-बिरंगे सुगंधित पुष्पों से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर विधि-विधान से जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और पुष्प अर्पित किए। भक्तों ने महादेव की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार और क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि की मनोकामना की।