रतलाम

कॉलेज में छात्राओं को ब्यूटी-वेलनेस का रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण

Aug 26, 2026
datia news
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-2610
रतलाम. शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में अल्पावधि रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ब्यूटी एवं वेलनेस पर केंद्रित प्रशिक्षण 26 सितंबर तक चलेगा। कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य मंगलेश्वरी जोशी की अध्यक्षता एवं जिला समन्वयक विजय चौरे के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की जिला नोडल अधिकारी माणिक डांगे, अनामिका सारस्वत, सुरेश चौहान और आशा राजपुरोहित ने अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य डांगे ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण में स्किन केयर, बेसिक फेशियल टेक्निक, हेयर केयर, बेसिक हेयर स्टाइल, मेनीक्योर, पेडीक्योर, बेसिक मेकअप टेक्निक, पर्सनल ग्रुमिंग और हाइजीन, ब्यूटी एंड वेलनेस प्रैक्टिसेज आदि शामिल हैं। प्रशिक्षक ज्योति मीणा और विनीता जैन छात्राओं को ट्रेनिंग देंगी। चौरे ने कहा आज का समय ब्यूटी एवं वेलनेस का है, जिसे रोजगार और स्वरोजगार से जोड़कर स्वयं का रोजगार शुरू किया जा सकता है। उन्होंने मार्केटिंग पर भी विचार करने की बात कही। प्राचार्य जोशी ने सौंदर्य को आंतरिक स्वच्छता और सादगी का प्रतीक बताया और इसमें कॅरियर की अनेक संभावनाओं पर जोर दिया। संचालन अनुष्का गाबा ने, आभार दिवाकर भटेले ने माना।

Updated on:
26 Aug 2026 06:00 am
Published on:
26 Aug 2026 06:00 am