रतलाम

बड़ावदा में हर्षोल्लास से मना पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन

Aug 27, 2026
datia news
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-2701
फोटो-आरटी-2702





बड़ावदा. हजरत पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन नगर में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा जशन ए ईद मिलादुन्नबी का जुलूस उमंग और उत्साह के साथ निकाला। इस दौरान समाज के लोगों ने हाथों में झंडे लेकर नगर में भ्रमण किया। उन्होंने हजरत पैगंबर मोहम्मद को याद करते हुए रास्ते भर मिठाई, बिस्किट तथा फल वितरित किए। जुलूस में शामिल लोग नात-ए-शरीफ पढ़ते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।
जुलूस मरदान शाह बाबा की दरगाह से प्रारंभ हुआ। नगर के प्रमुख बाजारों से होते हुए जुलूस बाबा फरीद की दरगाह पर जाकर संपन्न हुआ। जुलूस में क्षेत्र के बच्चे, बच्चियां और बड़े लोग सहित बड़ी संख्या में समुदाय के सदस्य शामिल हुए। जुलूस में शामिल सभी लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी और देश तथा समाज में अमन-चैन बनाए रखने की दुआ मांगी। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष रशीद खां पठान, वकील खां पठान, रईस पठान मोकड़ी, शराफत अली पठान और मन्नू खान भी मौजूद थे। रईस अहमद पठान ने इस मौके पर बताया कि हजरत पैगंबर मोहम्मद ने पूरी दुनिया को अमन, शांति और भाईचारे का पैगाम दिया था, जिसकी खुशियां मुस्लिम समाज हर वर्ष जश्न मिलादुन्नबी के रूप में मनाता है। यह पर्व एकता और सद्भाव का प्रतीक है, जो समाज को जोड़ने का काम करता है।

Updated on:
27 Aug 2026 06:00 am
Published on:
27 Aug 2026 06:00 am