
फोटो-आरटी-2704
सुखेडा. नगर में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। मंजित गली स्थित जामा मस्जिद पर सुबह सात बजे सुखेडा सहित आसपास के गांव निपानिया और काबुखेडी के मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए। साढ़े आठ बजे सलीम मालेखा पठान और मोहम्मद सैफ खान के नेतृत्व में जुलूस प्रारंभ हुआ। जामा मस्जिद से बैंड-डीजे के साथ निकला जुलूस नीमचौक बाजार, गढ़ मोहल्ला, राजमार्ग, तेली घाटी, चमन चौराहा, लोधा मोहल्ला और मोगिया कुइयां होते हुए राजस्थान रोड पर स्थित दावल शाह दरगाह पहुंचा।
दरगाह पर मोहम्मद सैफ खान ने तकरीर दी, जिसके साथ जुलूस का समापन किया गया। जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने घरों के सामने खीर, लड्डू, बिस्कुट और तरल पदार्थ पिलाकर स्वागत किया। मोहम्मद सैफ खान और सलीम खान पठान हाथों में धर्म का झंडा लेकर घुड़सवार पर आगे-आगे चल रहे थे। युवक जुलूस में मुस्लिम धर्म का झंडा लहराते हुए चल रहे थे। छोटे बालक-बालिकाएं भी शामिल हुए थे। चार पहिया वाहनों पर जुलूस के साथ चार पहिया वाहन पर मक्का मदीना काबा शरीफ़ के इर्द-गिर्द बेगाम शरिफ के जन्म उत्सव में मुस्लिम समाज ने झंडे लगा रखे थे। पुलिस चौकी प्रभारी राजू माखोद, पटवारी सतीश राठौड़, प्रभारी आरक्षक अशोक पांडे, आरक्षक विजय पाल सिंह सिसोदिया और कोटवार यातायात व्यवस्था बनाए हुए थे। पिंपलौदा तहसीलदार ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जुलूस पर जगह-जगह पुष्प वर्षा भी की गई।