रतलाम

रतलाम में युवक पर चाकू से हमला, मिर्ची फेंकी, आंतें कट गई

शहर की जूनी कलालसेरी में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करते हुए आंखों पर मिर्ची फेंकी। हमलावरों ने पहले युवक की आंखों में मिर्ची झोंकी और फिर उस पर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना जूनी कलालसेरी में हुई।
2 min read
Jul 11, 2026
Jaipur Amer Murder
शहर की जूनी कलालसेरी में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करते हुए आंखों पर मिर्ची फेंकी।

रतलाम. शहर की जूनी कलालसेरी में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करते हुए आंखों पर मिर्ची फेंकी। हमलावरों ने पहले युवक की आंखों में मिर्ची झोंकी और फिर उस पर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना जूनी कलालसेरी में हुई।

भोई मोहल्ला निवासी अंकित (26) पुत्र रमेश पर यह हमला किया गया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने अचानक हमला बोला और मिर्ची फेंकने के बाद चाकू से वार किए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

शनिवार को ऑपरेशन किया

भोई मोहल्ला निवासी मछली व्यवसायी अंकित (30) पिता रमेश कहार ने रिपोर्ट करवाई है। इसमें बताया कि शुक्रवार रात 9.30 बजे को मैं, मेरा भाई गोलू कहार, दोस्त पवन कहार शनि गली की कलाली पर बैठकर शराब पी रहे थे। वहीं बाबर खान निवासी हाथीखाना भी शराब पी रहा था। उसके दोस्त भी थे। विवाद होने पर डायल-112 को कॉल करने के लिए मैं जैसे ही कलाली के बाहर आया तो बाबर खान दौड़कर आया और गालियां देने लगा। उसने धमकी दी कि आज तुझे जान से खत्म कर देता हूं। उसने चाकू से मेरे पेट और सीने पर चाकू से हमला कर दिया। मेरी चीख सुनकर कलाली में बैठा मेरा भाई गोलू व दोस्त पवन बाहर आए। इसी दौरान डायल-112 की गाड़ी आ गई और मुझे जिला अस्पताल ले गई। रात को जिला अस्पताल में 18 टांके लगाकर घायल अंकित को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार पेट में चाकू गहरा लगने से घायल की आंतें कट गई थी। वहीं आंतों से खून निकलकर अंदर जमा हो गया था इसलिए उसका शनिवार को ऑपरेशन किया गया।

रतलाम में हाल ही में हुई चाकूबाजी की प्रमुख घटनाएं

नाबालिग पर हमला और पुलिस का जुलूस: रतलाम के माणकचौक थाना क्षेत्र (फूलमंडी हरमाला रोड) में कुछ बदमाशों ने एक 17 वर्षीय युवक पर जान से मारने की नीयत से चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर शहर में उनका पैदल जुलूस निकाला था।

शादी के विवाद में चाकूबाजी: रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र और बंजली हवाई पट्टी के पास शादी में डांस के विवाद को लेकर 23 वर्षीय युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला किया गया, जिसमें अत्यधिक खून बहने से उसकी जान चली गई।

आजाद चौक में सराफा कर्मी पर हमला: आजाद चौक में दो लड़कों ने एक सराफा कर्मी की पीठ में चाकू घोंप दिया था, जिसके बाद काफी मशक्कत से डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई थी।

Updated on:
11 Jul 2026 10:32 pm
Published on:
11 Jul 2026 10:26 pm