रतलाम

VIDEO रतलाम में गैंगरैप मामले पर सीएम कमलनाथ ने बोली बड़ी बात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार दोपहर को रतलाम में स्कूली नाबालिग छात्रा के साथ हुए गैंगरैप के मामले में सोशल मीडिया पर Tweet किया व दोषी पर कड़ी कार्रवाही करने की बात की है।

3 min read
Sep 27, 2019
kamalnath.jpg
Irony: The plan fades, people wandering in CM's district

रतलाम। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार दोपहर को रतलाम में स्कूली नाबालिग छात्रा के साथ हुए गैंगरैप के मामले में सोशल मीडिया पर Tweet किया व दोषी पर कड़ी कार्रवाही करने की बात की है। ये Tweet Officeofknath दोपहर करीब 1 बजे बाद किया है। बतादे कि रतलाम में निजी स्कूल में पढऩे वाली नाबालिग छात्रा के साथ उसी के साथ पढऩे वाले व एक अन्य छात्र ने गैंगरैप किया। इसके बाद उसको ब्लैकमेल करके रुपए से लेकर जेवर तक ले लिए। मामला जब सामने आया तो शहर में गुस्सा हो गया व जमकर प्रदर्शन के दौर जारी रहे।

करीब दो दिन पहले स्कूली छात्रा के साथ गैंगरैप का मामला सामने आया। इस मामले में नागालिग आरोपियों ने स्कूली छात्रा को रुपए के लिए ब्लैकमेल किया। यहां तक की जब छात्रा ने कहा कि वो रुपए कहां से लाए तो छात्रों ने कहा कि कही से भी ला, ये तेरा काम है। इतना ही नहीं, छात्रा के घर पर गए व गैगरैप किया। इसके बाद छात्रा को बर्थडे पार्टी में बुलवाया व वहां भी एक रूम में ले जाकर गैंगरैप किया।

लगातार हुए प्रदर्शन
मामले के सामने आने के बाद सबसे पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कन्या महाविद्यालय के सामने तेज बरसते पानी में बुधवार को दो घंटे से अधिक समय तक प्रदर्शन किया। इसके बाद गुरुवार को सुबह ११ बजे से शहर के राजमहल महलवाड़ा से शहर के लोगों ने विरोध मार्च निकाला था। इस विरोध मार्च के बीच ही पुलिस ने घटना से जुडे़ बालिग आरोपियों को कोर्ट में पेश किया व बगैर रिमांड मांगे जेल भेज दिया। इसके बाद वकील नाराज हो गए व जज के चेंबर के करीब धरने पर बैठ गए। इसके बाद करीब 20 घंटे तक वकीलों का धरना चला सुलह के लिए दो जज व एसपी को आना पड़ा लेकिन बात नहीं बनी।

एसआईटी गठन की बात मंजूर
इसके बाद शुक्रवार सुबह जिला जज ने अन्य जज के साथ बैठक की। बाद में जज साबिर एहमद की कोर्ट ने आदेश जारी किया कि आरोपियों को दो दिन का पुलिस रिमांड दिया जाए। इन सब के बीच में एबीवीपी के विद्यार्थियों ने दोपहर में निजी स्कूल के बाहर जमकर प्रदर्शन किया व कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए बुलाने की बात की। कलेक्टर ने आने से इंकार कर दिया। इसके बाद देर तक प्रदर्शन चलता रहा। इन सब के बीच सीएम कमलनाथ ने Tweet करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही करने की बात बोल दी।

Updated on:
27 Sept 2019 04:59 pm
Published on:
27 Sept 2019 04:53 pm