रतलाम

Ratlam Jhabua seat 2024 Result: कांग्रेस-भाजपा के बीच कांटे की टक्कर, किसे मिलेगा जनता का साथ ?

Lok Sabha 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 में मध्यप्रदेश की रतलाम-झाबुआ सीट पर कांग्रेस से पूर्व केन्द्रीय कांतिलाल भूरिया और भाजपा से मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनीता नागर चौहान चुनावी मैदान में हैं।

less than 1 minute read
May 25, 2024

मध्यप्रदेश की सभी लोकसभा सीटों (mp lok sabha seats) पर चार चरणों में चुनाव हो चुके हैं। सभी सीटों पर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला EVM में कैद हो चुका है और अब इंतजार है 4 जून का। जब EVM का पिटारा खुलेगा और प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला निकलकर सामने आएगा। बात रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट (Ratlam Jhabua Lok Sabha Seat) की करें तो सीट पर चौथे चरण में 13 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। रतलाम-झाबुआ सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया (Kaniti Lal Bhuria) और बीजेपी की अनीता नागर चौहान (Anita Nagar chouhan)के बीच है। वोटिंग के बाद से ही भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं लेकिन जीत का सहरा किसके सिर सजेगा ये तो 4 जून को ही पता चलेगा।

रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट उम्मीदवार और वोटिंग प्रतिशत

प्रत्याशी पार्टी वोटिंग प्रतिशत 2024वोटिंग प्रतिशत 2019
कांतिलाल भूरियाकांग्रेस72.94%75.70%
अनीता नागर चौहानभाजपा

रतलाम-झाबुआ में आने वाली 8 विधानसभा सीटें किसके पास हैं?

सीट पार्टी
अलीराजपुरबीजेपी
जोबटकांग्रेस
झाबुआकांग्रेस
थांदलाकांग्रेस
पेटलावदभाजपा
रतलाम ग्रामीणभाजपा
रतलाम शहरभाजपा
सैलानाबाप

2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम

पार्टीउम्मीदवारवोट
भाजपागुमान सिंह डामोर5,96,103
कांग्रेसकांतिलाल भूरिया6,05,467

रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट का इतिहास

सालसदस्यपार्टी
1952अमर सिंह डामरभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1957अमर सिंह डामरभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1962जमुना देवीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1967सूर सिंहभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1971भागीरथ भंवरसंयुक्त सोशलिस्ट पार्टी
1977भागीरथ भंवरजनता पार्टी
1980दिलीप सिंह भूरियाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1984दिलीप सिंह भूरियाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1989दिलीप सिंह भूरियाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1991दिलीप सिंह भूरियाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1996दिलीप सिंह भूरियाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1998कांतिलाल भूरियाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1999कांतिलाल भूरियाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2004कांतिलाल भूरियाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2009कांतिलाल भूरियाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2014दिलीप सिंह भूरियाभारतीय जनता पार्टी
2015कांतिलाल भूरियाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2019गुमान सिंह डामोरभारतीय जनता पार्टी
Also Read
View All

अगली खबर