
Pravin Togadia controversial statement on Viral Girl Monalisa (फोटो- Patrika.com)
MP news: 'बेटियों को पांच साल की उम्र से समझाओं अपने कौन हे पराये कौन?' ये बयान अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद् के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया (Pravin Togadia) ने मध्य प्रदेश के रतलाम में दिया। तोगड़िया शहर में परिवार संपर्क एवं एक मुट्ठी अनाज हिन्दू साथी सम्मेलन में शामिल होने के लिए आए थे। पत्रकारवार्ता शहर के बरबड़ रोड स्थित सनातन धर्मसभा के अध्यक्ष अनिल झालानी के निवास पर आयोजित की गई थी। यहां उन्होंने कई बड़े मुद्दों पर बात की।
प्रेसवार्ता में डॉ. तोगड़िया ने भारत और भारत के पड़ोसी देशो में हिन्दुओं की स्थिति, लव जिहाद, अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध को लेकर चर्चा की। यही नहीं, उन्होंने महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा का फरमान खान से शादी करने भी प्रतक्रिया दी। तोगडिय़ा पत्रकारवार्ता के बाद यहां से महाराष्ट्र समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे।
पत्रकारों से बात करते हुए प्रवीण तोगड़िया ने 'लव जिहाद' पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 'मेरा स्पष्ट मानना हैं कि हर एक परिवार चिंचित है। रास्ता ये है कि 5 साल की उम्र से ही बेटियों-बहनों को जागरुक करों। क्या हम काली बनेंगे, दुर्गा बनेंगे, बुर्खावाली तो हीं बनेंगे। बेटियों को बचपन से ही समझाओ अपने कौन हे पराये कौन हैं। तोगड़िया ने आगे कहा कि मैंने तराना (उज्जैन) में मंच से बोला था कि बेटी 18-20 साल की हो जाती है तो लेट हो जाता है।
डॉ. तोगड़िया ने प्रयागराज महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा (Mahakumbh Viral Girl Monalisa) की फरमान खान से शादी पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर उसके मां बाप ने 5 साल की उम्र से उसे नहीं सिखाया जिसकी वजह से वह रुद्राक्ष से कलमा की तरफ चली गई। ये दुखद है। उन्होंने आगे कहा कि इसका समाधान अपने घरों से ही है। आने वाले समय में घटनाएं कम हो जाएंगी। अगर फिर भी घटना होती है तो परिवार के साथ हम और पूरा हिंदू समाज खड़ा रहेगा।
अमेरिका-इजराइल-ईरान विवाद पर दिए विवादियत बयान 'लड़ते है लड़ने दो' पर ने तोगड़िया ने कहा कि खाड़ी देशो में जो लड़ रहे है उन्हें मै कैसे रोकूंगा। इसलिए मैंने कहा था कि लड़ते है तो लड़ने दो, मरते है तो मरने दो। हां लेकिन इस युद्ध के कारण यहां पेट्रोल, गैस, तेल और यूरिया उनकी थोड़ी समस्या आ सकती है। अभी तो कोई लाइन दिख नहीं रही है सरकार सही से हैंडल कर रही है।'
प्रवीण तोगड़िया प्रेसवार्ता में हिंदू सुरक्षा के मुद्दे पर भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि पकिस्तान, बांग्लादेश और भारत में भी हिन्दू अच्छी स्थिति में नहीं है। इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है। मसला जिहादियों का है। उन्होंने आगे कहा कि होली के दिन दिल्ली में रंग छिटकने के कारण तरुण मारा जाता है। तो हम तो कहेंगे की भारत में भी हिन्दू असुरक्षित है लेकिन इसकी जिम्मेदारी सरकार की है की जिहादियों की। सरकार को बोलना सही नहीं।
तोगड़िया ने प्रेसवार्ता के अंत में कहा कि इसके लिए मेरा उत्तर ये है कि खरीदी हिन्दुओं से करेंगे और नौकरी पर भी हिन्दुओं को रखेंगे। मैं हमेशा बुलवाता हूं की फल किससे खरीदेंगे हिन्दुओं से, सब्जी किससे खरीदेंगे हिन्दुओं से, किससे बाल कटवाएंगे हिन्दुओं से, किससे बाइक रिपेयर करवाएंगे हिन्दुओं से, किससे मोबाइल रिचार्ज करवाएंगे हिन्दुओं से। जिहादियों को मुंह तोड़ उत्तर हिंदुओं से खरीदारी है। (MP news)
Published on:
06 Apr 2026 05:24 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
