रतलाम

आ गई रिपोर्ट… मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियों में डाला गया था पानी मिला डीजल

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 27 जून को रतलाम दौरा में लगे वाहनों में जो डीजल भरा गया उसमें पानी मिला था। यह खुलासा गुरुवार को बीपीसीएल के लैब से जांच के बाद भेजी गई रिपोर्ट में हुआ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jul 2025, 8:48 AM IST
Water Mixed Diesel filled in cm mohan yadav convoy vehicles
आ गई रिपोर्ट… (फोटो सोर्स : सोशल मीडिया)

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 27 जून को रतलाम दौरा में लगे वाहनों में जो डीजल भरा गया उसमें पानी मिला था। यह खुलासा गुरुवार को बीपीसीएल के लैब से जांच के बाद भेजी गई रिपोर्ट में हुआ। गौरतलब है कि एमपी राइज 2025 में सीएम के प्रोटोकॉल में शामिल 19 कारें 26 जून की रात शहर के डोसीगांव स्थित भारत पेट्रोलियम के मेसर्स शक्ति यूल्स पाइंट से डीजल भरवाने के बाद बंद हो गई थीं।

डीजल में पानी की मिलावट की पुष्टि

प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप को उसी रात सील कर डीजल के तीन सैंपल लिए थे। इन्हें बीपीसीएल लैब मांगलिया भेजा गया। जांच रिपोर्ट में डीजल में पानी की मिलावट(Water Mixed Diesel) की पुष्टि हुई है। जिस पंप से डीजल भरा गया प्रशासन ने उसे पहले ही सील कर दिया था। अब मामले में पुलिस जांच हो रही है।

पुलिस को भेजी गई लैब रिपोर्ट

जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले ने बताया कि बीपीसीएल से आई रिपोर्ट को कार्रवाई के लिए औद्योगिक क्षेत्र थाना को सौंपा है। विभाग ने पंप से डीजल के सैपल लिए थे। अब आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी। लैब रिपोर्ट में डीजल में पानी की मिलावट पाई गई है।

Updated on:
18 Jul 2025, 8:48 AM IST
Published on: