रतलाम

सरदार पटेल की मूर्ति पर कोई बात नहीं बनी: डीआरएम-रेलवे संघर्ष समिति के बीच वार्ता विफल

सरदार पटेल की मूर्ति पर कोई बात नहीं बनी: डीआरएम-रेलवे संघर्ष समिति के बीच वार्ता विफल

less than 1 minute read
Nov 05, 2019
सरदार पटेल की मूर्ति पर कोई बात नहीं बनी: डीआरएम-रेलवे संघर्ष समिति के बीच वार्ता विफल

रतलाम। सरदार पटेल और महात्मा गांधी की स्क्रैप से बनी मूर्तियों को बदलने की मांग को लेकर रेलवे संघर्ष समिति तथा डीआरएम के बीच सोमवार को हुई चर्चा विफल हो गई। संघर्ष समिति के कुछ बिन्दुओं पर चर्चा हुई, लेकिन मूर्तियों को लेकर डीआरएम ने कुछ नहीं कहा। इससे नाराज संघर्ष समिति ने अब एक दिनी धरना प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है।

शहर के रेलवे स्टेशन पर ३१ अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण किया गया था। मूर्ति स्क्रैप से बनी होने के कारण शक्ल में अंतर आने से रेलवे संघर्ष समिति और अखिल भारतीय विद्यार्थी ने विरोध करते हुए इसे पटेल का अपमान बताकर डीआरएम से मांफी मांगने और मूर्ति बदलकर नई लगाने की मांग की थी। इसे लेकर ही सोमवार को डीआरएम आरएन सुनकर तथा रेलवे संघर्ष समिति और अभाविप के प्रतिनिधियों के बीच चर्चा तय हुई, लेकिन चर्चा के दौरान मूर्तियों को लेकर किसी प्रकार की सहमति नहीं बनी। चर्चा के दौरान समिति के यतिन्द्र भारद्वाज, अभाविप के शुभम चौहान, प्रभु नेका, मधु शिरोडकर, दिनेश पोरवाल व मनीष शर्मा मौजूद रहे। प्रतिनिधियों ने बताया कि डीआरएम ने मूर्ति को लेकर उठाए विषय पर कुछ नहीं कहा। वे अन्य बिन्दुओं को लेकर ही चर्चा करते रहे, इससे हमारी चर्चा का परिणाम नहीं रहा।

आज प्रशासन से लेेंगे धरना-प्रदर्शन की अनुमति
समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि अब धरना प्रदर्शन के माध्यम से अपनी बात रखी जाएगी। इसके लिए मंगलवार को प्रशासन से अनुमति लेंगे। फिलहाल ६ या ७ नवंबर धरना प्रदर्शन की तारीख तय की है, अनुमति अनुसार अंतिम फैसला किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के दौरान लोगों से पोस्ट कार्ड लिखवाकर उनकी राय लेंगे व रेलवे मंत्री को देंगे।

Published on:
05 Nov 2019 05:53 pm
Also Read
View All