ये दीपावली से ऐसा होगा आपकी राशि में असर

इस दीपावली 2016 से उस दीपावली 2017 तक आपके लिए कुछ खास होने वाला है। ओर ये खास इस बार की दीपावली पूजन के बाद से शुरू हो जाएगा।

2 min read
Oct 27, 2016
Ratlam News


रतलाम। अगर आप सच्चे मन से मां लक्ष्मी की पूजन इस दीपावली को करने वाले हैं तो ये खबर आपके काम की है। इस दीपावली 2016 से उस दीपावली 2017 तक आपके लिए कुछ खास होने वाला है। ओर ये खास इस बार की दीपावली पूजन के बाद से शुरू हो जाएगा।

ज्योतिषी ओशोप्रिया ने बताया कि दीपावली की पूजन के बाद से प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में कुछ खास परिवर्तन आते हे। इसकी वजह ये हैं कि पूजन के दौरान जैसी भावना रहती है, वेसा ही फल मिलता है। इसलिए इस बार सच्चे मन से जो मांगा जाएगा, वह जरूर मिलेगा। अलग-अलग राशि वालों के जीवन में ये दीपावली अलग-अलग तरह का फल देगी।

ये मिलेगा राशि अनुसार फल

मेष

इस राशि वालों को इस वर्ष धन के लिए अधिक संघर्ष नहीं करना होगा। धन आगमन के नए अवसर बनेंगे। पराक्रम में वृद्धि, लंबे समय से रुका हुआ प्रमोशन के अलावा विद्या में लाभ होगा। विवाहीत लोगों के जीवन में टकराव की वृद्धि होगी।

वृषभ

इस वर्ष लक्ष्मी की विशेष कृपा होने वाली है। सुख के साधन पर व्यय करेंगे। इसके अलावा विवाह के योग बनेंगे। नौकरी के लिए परेशान थे तो वो समस्या हल होगी। महिला व पुरुष के विवाह जीवन में तनाव आएगा।

मिथुन

इस राशि वालों को धन आगमन के नए रास्ते बनेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। इसके अलावा क्रोध में बढ़ोतरी होगी। क्रोध पर नियंत्रण नहीं किया तो उसको खो देंगे जो आपके पास है। रिश्तों में क्रोध का त्याग करे। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

कर्क

इस दीपावली धन का नुकसान होने की संभावना है। संबधों में मधुरता लाए। पैर, आंख में चोट की संभावना है। मन में भटकाव न हो इसके लिए गुरु आराधना करे। विवाहीत लोगों के जीवन में प्यार बढेग़ा।

सिंह

ये दीपावली इस राशि वालों के लिए सुख, संपदा व धन में वृद्धि करेगी। कमर दर्द की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों को लाभ होगा। विवाहीत लोगों के जीवन में तनाव रहेगा।

कन्या

इस राशि वालों का मन कमजोर रहेगा। हालांकि धन की कमी नहीं रहेगी। शरीर में कष्ट बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा होगी। क्रोध बढेग़ा। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

तुला

इस राशि वालों को धन में बढ़ोतरी के साथ क्रोध भी बढेग़ा। धार्मिक यात्रा पर व्यय होगा। अपने साथी से विवाद कम करे। ज्योतिष या मंत्र में भरोसा बढेग़ा। जो अविवाहीत है, उनके लिए अवसर आएंगे। गुरु के अपमान का योग, गुरु का त्याग भी संभव है।

वृश्चिक

आय में बढ़ोतरी होगी। सम्मान में कमी आएगी। शरीर में बीमारियां बढेग़ी। विद्या से लाभ होगा। नए रोजगार के अवसर मिलेंगे। विवाहीत जीवन का आनंद क्रोध की वजह से खोएंगे।

धनु

सम्मान में वृद्धि का योग अब आ रहा है। आय के स्त्रोत बढे़ंगे। विवाह के जीवन में कुछ समय के लिए दूरी होगी। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

मकर

अचानक धन मिलने के योग है। आंख में दर्द होने की संभावना। नौकरी में टकराव होने का योग। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे।

कुंभ

सम्मान में वृद्धि के साथ धन भी मिलेगा। विवाह का योग। इसके अलावा कंधे, कमर में के साथ पेट में दर्द का योग। भाग्य साथ देगा। जीवन साथी से विवाद भी हो सकता है।

मीन

जीवन साथी का सहयोग मिलेगा, हालांकि स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जीवन में संबध नई दिशा की और जाएंगे। संयम से काम ले तो धन का लाभ होगा।



Published on:
27 Oct 2016 09:13 am
Also Read
View All