Movie: किंग खान के प्रति दीवानगी, फर्स्ट शो फुल ऑन

रतलाम. किंग खान की 'फैनÓ शुक्रवार को क्या रिलीज हुई रतलाम में भी उनके फैन की कोई कमी दिखाई नहीं दी। शाहरुख खान की फिल्म 'फैनÓ को लेकर लोगो में खासा उत्साह देखते ही बना।

less than 1 minute read
Apr 16, 2016
King Khan's fans visited his fan.
FAN MOVIE
किंग खान की फैन देखने पहुंचे उनके फैन।


बेसब्री से इंतजार कर रहें सैंकड़ों फैन ने इस फिल्म को लेकर पहले से ही टिकट बूकिंग करवा ली थी। फस्र्ट शो देखकर जैसे ही लोग सिनेमाघर से बाहर निकले चेहरे पर मुस्कान लिए शाहरुख की एक्टिंग करते नजर आएं। सभी ने फिल्म को सराहा और पैसा वसूल होने की बात कहीं। फिल्म का पहला सांग 'जबरा फैनÓ शुरुआत से ही दर्शको की जुबां पर चढ़ गया था। शाहरुख के फैन विवेक सिसौदिया बताते हैं कि वें किंग खान को बेहद पंसद करते हैं और उनकी फिल्म का पहला शो देखना कभी नहीं भूलते। फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है, जो अंत तक बांधे रखती है। लुक से लेकर लहजे तक बेहतरीन अंदाज में शाहरुख खान ने काम किया है। मुवी देखने आई तब्बसूम मिर्जा का कहना है कि वें शाहरुख की फैन है। खान की मुवी 'फैनÓ के नाम ही अट्रेक्ट किया है। खान भी अब बेहतर तरीके से समझ पाएंगे कि फैन की फिलिंग क्या होती है। टॉकिज संचालक प्रकाश लखानी ने बताया कि शाहरुख की फिल्म को अच्छा रिसपांस मिल रहा है। हालांकि एंटरटेनमेंट वेल्यू कम होने से एवरेज बिजनेस रहेगा। फिल्म में शाहरुख का किरदार लोगों को बेहद पंसद आ रहा है।

Published on:
16 Apr 2016 12:08 am