रतलाम

पेज एक पर दो कॉलम – ज्ञान, नैतिकता व संस्कार के मूल्यों को सुदृढ़ करने का माध्यम बनेगा समारोह, भावी पीढ़ी को मिलेगा प्रोत्साहन

Aug 01, 2026
datia news
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-0101लोगो लगेगा

रतलाम। शहर में रविवार को पत्रिका अपने संस्थापक कर्पूरचंद कुलिश की 100वीं जयंती और हाल ही में मनाए गए गुरु पूर्णिमा आयोजन अंतर्गत शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। शहर के बरबड़ रोड पर रुद्र पैलेस होटल में सुबह 11 बजे आयोजित होने वाला समारोह शिक्षक सम्मान समारोह केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज द्वारा ज्ञान, नैतिकता और भविष्य के निर्माण के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का एक सार्थक माध्यम है, जो शिक्षकों के समर्पण को रेखांकित करेगा।

शिक्षकों की भूमिका केवलता किताबों तक सीमित नहीं है, वे बच्चों में संस्कार और जीवन मूल्य भी रोपते हैं। एक सच्चा गुरु अज्ञान के अंधकार को मिटाकर जीवन में प्रकाश भरता है। समाज की प्रगति और एक अच्छे राष्ट्र का आधार एक शिक्षक की मेहनत पर टिका होता है। भारत की सभ्यता और संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता उसकी गुरु-शिष्य परंपरा रही है। महर्षि वेदव्यास से लेकर आधुनिक काल तक शिक्षा, संस्कार और नैतिक मूल्यों का आधार इसी परंपरा ने तैयार किया है। यही कारण है कि पत्रिका शिक्षक के प्रति सम्मान व्यक्त करने लगातार तीसरे वर्ष आयोजन कर रहा है। आयोजन शिक्षकों को नई तकनीक अपनाने और भावी पीढ़ी का चरित्र संवारने के लिए प्रोत्साहित करेगा।


नैतिकता के मूल्यों को सुदृढ़ करना

भारत का लोकतांत्रिक ढांचा विभिन्न विचारों, मान्यताओं और परंपराओं के सह-अस्तित्व पर आधारित है। यही विविधता हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। आयोजनों का मूल उद्देश्य समाज में ज्ञान, अनुशासन, सेवा और नैतिकता के मूल्यों को सुदृढ़ करना है। आयोजन न केवल अन्य शिक्षकों को प्रेरित करेगा, बल्कि सम्मानित होने वाले शिक्षकों को यह याद दिलाएगा कि वे ही समाज के दीपस्तंभ हैं। समारोह में महापौर प्रहलाद पटेल, एसपी अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन और जिला शिक्षा अधिकारी सिमरन सूर्यवंशी अतिथि रहेंगे। आयोजन में स्पॉन्सर अभ्यास कॅरियर इंस्टिट्यूट, को-स्पांसर भेविन माइंड स्कूल, साइंस एकेडमी, एसोसिएट स्पॉन्सर नाहर ग्रुप ऑफ स्कूल, मॉर्निंग स्टार ग्रुप ऑफ स्कूल. श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस महाविद्यालय, द सैफायर स्कूल, सैलाना कॉलेज ऑफ नर्सिंग सैलाना, मोहित इंटरप्राइजेज, वैन्यू पार्टनर होटल रुद्र पैलेस रतलाम रहेंगे।

Updated on:
01 Aug 2026 06:01 am
Published on:
01 Aug 2026 06:01 am