
फोटो आरटी-2480-
रतलाम. श्रावण मास के प्रथम सप्ताह में शहर से दो कावड़ यात्राएं एक दिन अलग-अलग क्षेत्रों से शुरू होकर महलवाड़ा पर मिलेगी। यात्रा में शामिल श्रद्धालु यहां से महाकाल उज्जैन के लिए रवाना होंगे और 3 अगस्त सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करेंगे।
31 जुलाई की सुबह 8 बजे पहली 'रुद्रपथ कांवड़ यात्रा' मोहन टॉकीज से शुरू होगी। दूसरी 'पंच परिवर्तन कांवड़ यात्रा' थावरिया बाजार से रवाना होगी। आयोजकों ने बताया कि दोनों यात्राएं महलवाड़ा पर एक-दूसरे से मिलेंगी। इसके बाद हजारों शिवभक्त संयुक्त रूप से आगे बढ़ते हुए 3 अगस्त को बाबा महाकाल का जलाभिषेक करेंगे। आयोजकों ने शहर एवं आसपास के धर्मप्रेमी नागरिकों से यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है। शिवभक्तों में इस यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल है। इस धार्मिक आयोजन का संचालन अनवट भैरव सेवा समिति, मोहन टॉकीज और पंचेश्वर महादेव युवा समिति, थावरिया बाजार के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। समितियों की ओर से यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं।