
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)
फोटो-आरटी-2506
सातरूंडा। ग्राम पंचायत दन्तोडिया में पर्यावरण संरक्षण व हरित भविष्य के संकल्प के साथ पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधरोपण किया। इस दौरान पौधों के संरक्षण का संकल्प भी किया।
इस अवसर पर भाजपा धराड मंडल अध्यक्ष कमलेश पाटीदार, बिलपांक थाना प्रभारी अय्युब खान, सरपंच ईश्वरलाल खराड़ी, सचिव बंसीलाल भाभर, सहायक सचिव दीपक रायकवार, शासकीय हाई स्कूल दन्तोडिया के प्राचार्य रितेश पंवार, पटवारी ऊषा डामर, बजरंगदल धराड खंड अध्यक्ष अशोक पाटीदार व समाजसेवी सुरेश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने हाथों से पौधे लगाकर लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
Updated on:
25 Jul 2026 06:01 am
Published on:
25 Jul 2026 06:01 am
