25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जरुरी- हिमालय स्कूल में जिला फुटबॉल शुरू, रतलाम ने जीते तीनों वर्ग

रतलाम

image

Newsdesk

Jul 25, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरट-2503



रतलाम. स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में हिमालय इंटरनेशनल स्कूल के फुटबॉल मैदान पर जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रतलाम एवं जावरा की टीमों के बीच हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और अनुशासन का परिचय दिया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन सुनील डोरा रहे।


आदित्य डोरा, आर्यन डोरा, हनी डोरा, शैक्षणिक निदेशक एचएस खालसा, प्राचार्य सोनल भट्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपेंद्र सिंह ठाकुर एवं महेंद्र सिंह सोलंकी उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। सुनील डोरा ने कहा कि, एक महान फुटबॉलर बनने का अर्थ केवल जीत हासिल करना नहीं, बल्कि निरंतर स्वयं को बेहतर बनाना है। विद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। प्रतियोगिता के परिणामों में अंडर-19 वर्ग में रतलाम ने जावरा को 5-0 से पराजित किया। अंडर-17 वर्ग का मुकाबला ट्राई-ब्रेकर तक पहुंचा, जिसमें रतलाम ने जीत दर्ज की। वहीं अंडर-14 वर्ग में रतलाम ने 7-0 से एकतरफा जीत हासिल करते हुए खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर अशोक व्यास, पृथ्वीराज सिंह, मनुदेव सिंह चंद्रावत, विजय रावल, राजेश कोठारी एवं गुलाम मोहम्मद सहित अनेक खेल अधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र शुक्ला ने किया।