रतलाम

दो बहनों का रतलाम में थाने में हंगामा, पुलिसकर्मियों से की झूमाझटकी

Two Sisters Police Station Incident: थाने के अंदर दोनों बहनों ने खुद पर उड़ेला डीजल, युवतियों का आरोप- पड़ोसियों ने उनके साथ मारपीट की पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।
2 min read
• •
Oct 10, 2026
ratlam sisters
two sisters create ruckus police station pour diesel, पुलिस थाने में हंगामा करती युवतियां (Source-Patrika)

Ratlam Two Sisters Police Station Incident: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के डीडी नगर थाने में दो युवतियों ने जमकर हंगामा कर दिया। युवतियां बहनें हैं जो पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची थीं। दोनों बहनों ने पहले तो पुलिस पर जमकर भड़ास निकाली और थाने में हंगामा कर दिया। फिर खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह की धमकी देने लगीं। थाने में मौजूद थाना प्रभारी अनुराग यादव व पुलिसकर्मी रोकने पहुंचे तो धक्कामुक्की हो गई जिसमें थाना प्रभारी यादव व एक पुलिसकर्मी को चोट आई है।

यह था पूरा मामला

दीनदयालनगर में 8 अक्टूबर की शाम को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के चार लोगों को चोटें आईं। दोनों पक्षों ने डीडीनगर थाने में केस दर्ज कराया। एक पक्ष की निकिता पिता मनोज टांक की तरफ से दूसरे पक्ष की मुस्कान पिता पवन, उसकी छोटी नाबालिग बहन व भाई के खिलाफ केस दर्ज कराया। वहीं दूसरे पक्ष की मुस्कान पिता पवन टांक की तरफ से प्रियांशु पिता मनोज टांक, निकिता पिता मनोज टांक, कृष्णा पति मनोज टांक, कलाबाई पति मनोहर टांक और यश पिता कमलेश टांक के खिलाफ क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुराना झगड़ा है

बताया जा रहा है कि दोनों ही परिवारों के बीच काफी पुराना विवाद चल रहा है। इसमें एक पक्ष भाजपा नेता का है तो दूसरी हिंदू संगठनों से जुड़ा है। दोनों ही टांक समाज के हैं। पुलिस सूत्र बताते हैं कि निकिता वाले पक्ष के साथ दूसरे पक्ष ने मारपीट की तो उन्होंने भी दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की। इसमें दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज हुआ।

दोनों पक्षों की क्रॉस रिपोर्ट दर्ज हुई

डीडीनगर थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट की क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कराई है। रात में दो युवतियां एक युवक के साथ आईं और हंगामा करते हुए अपने शरीर पर डीजल डाल लिया। दोनों पक्षों की बात सुनी गई। युवतियों के आरोप गलत हैं कि उनकी सुनवाई नहीं हुई। युवतियों का कहना था कि उनके खिलाफ केस क्यों दर्ज किया गया। दोनों पक्षों का सुनना पुलिस का काम है और मारपीट हुई है तो केस भी दर्ज किया गया। इसमें किसी भी पक्ष के साथ पक्षपात नहीं किया गया।

Updated on:
10 Oct 2026 08:57 pm
Published on:
10 Oct 2026 08:39 pm