9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में आंदोलन के कारण कई ट्रेनें निरस्त

रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें परिचालनिक कारणों से 9 एवं 10 अक्टूबर प्रभावित रहेगी। इसके अंतर्गत दो ट्रेनों को 5 घंटे की देरी से पुनर्निर्धारित किया गया है, जबकि चार ट्रेनों को निरस्त किया गया है। दूसरी तरफ रेलवे ने उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ की तैयारियां भी तेज कर दी है।
2 min read
Google source verification

रतलाम

•

image

Kamal Singh

•

Oct 09, 2026

ratlam news

रतलाम. नई दिल्ली में हो रहे आंदोलन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन एवं हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों में 10 अक्टूबर को संभावित भारी सडक़ यातायात जाम को देखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से संचालित होने वाली एवं गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त किया है। रेलवे ने इसके अलावा दो ट्रेनों को रीशेड्युल भी किया है। ये ट्रेनें पहले से लेट चल रही है। अब इन्हें पांच घंटे के लिए रीशेड्युल किया गया है। रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि आंदोलन की नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास भारी यातायात का दबाव होने से रेलवे को यह निर्णय करना पड़ा।

यात्री होंगे परेशान

आंदोलन की वजह से ट्रेनों को निरस्त करने और कुछ ट्रेनों को रीशेड्युल करने की वजह से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। खासकर रिजर्वेशन करवाने वाले यात्री पहले से तय अपनी यात्रा नहीं कर पाएंगे।

निरस्त ट्रेनें

- 9 अक्टूबर को डॉ. आंबेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20155 डॉ. आंबेडकर नगर-नई दिल्ली व 10 अक्टूबर नई दिल्ली से चलने वाली गाड़ी संख्या 20156 नई दिल्ली- डॉ. आंबेडकर नगर निरस्त रहेगी।

- 9 अक्टूबर को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 09309 इंदौर-हजरत निज़ामुद्दीन व 10 अक्टूबर को हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी संख्या 09310 हजरत निजामुद्दीन- इंदौर निरस्त रहेगी।

- 9 अक्टूबर को इंदौर से चलने वाली गाड़ी 12415 इंदौर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस व 10 अक्टूबर को नई दिल्ली से चलने वाली गाड़ी संख्या नई दिल्ली- इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

- 9 अक्टूबर 2026 को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या 12247 बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन युवा एक्सप्रेस व 10 अक्टूबर हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12248 हजरत निजामुद्दीन- बांद्रा टर्मिनस युवा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

--

रेलवे ने दो ट्रेनें रीशिड्यूल की

रतलाम मंडल से गुजरने वाली दो ट्रेनों को रेलवे ने रीशेड्युल किया है। इन ट्रेनों में 9 अक्टूबर को मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12951 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को 5 घंटे रीशिड्यूल किया जाएगा। इसी तरह 9 अक्टूबर को मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12953 मुंबई सेंट्रल-हजऱत निज़ामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस को 5 घंटे रीशिड्यूल किया जाएगा।

सिंहस्थ की तैयारियां तेज

सिंहस्थ 2028 के दौरान उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुटा है। सिंहस्थ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु रेल मार्ग से उज्जैन पहुंचते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा स्टेशन परिसर के विकास, फुट ओवर ब्रिज के निर्माण तथा यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए क्राउड होल्डिंग एरिया विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को आवागमन के दौरान असुविधा का सामना न करना पड़े।

मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 8 की ओर माधव नगर क्षेत्र में लगभग 3,608 वर्गमीटर क्षेत्रफल (82×44 मीटर) में क्राउड होल्डिंग एरिया का निर्माण रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) द्वारा किया जा रहा है। इस होल्डिंग एरिया के अतिरिक्त तीन अन्य क्राउड होल्डिंग एरिया भी विकसित किए जाएंगे। इन सुविधाओं से सिंहस्थ के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित करने और उनके आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। क्राउड होल्डिंग एरिया में यात्रियों की सुविधा के लिए पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वर्तमान में निर्माणाधीन होल्डिंग एरिया का कार्य अक्टूबर 2026 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।