7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पवन चक्कियों में चोरी, केबल-ट्रांसफार्मर ले गए बदमाश

वाक्यापाड़ा-पलसौड़ी की पहाड़ी पर जुलाई से सितंबर तक कई घटनाएं, सुजलोन के सुरक्षा प्रभारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया।
2 min read
Google source verification

रतलाम

•

image

Kamal Singh

•

Oct 07, 2026

ratlam news

crime

रतलाम। ग्राम वाक्यापाड़ा-पलसौड़ी की पहाड़ी पर लगी सुजलोन एनर्जी लिमिटेड की पवन चक्कियों में जुलाई से सितंबर के बीच अज्ञात बदमाशों ने कई बार चोरी और तोडफ़ोड़ की। बदमाश कंट्रोल व पावर केबल, ट्रांसफार्मर और पैनल के उपकरण चोरी कर ले गए। दरवाजे, वायरिंग और ओएफसी केबल को भी नुकसान पहुंचाया गया। कंपनी के क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी विवेक कुमार ने दीनदयाल नगर थाने में प्रकरण दर्ज कराया है।

शिकायत के अनुसार 13 जुलाई को पी-0164 में करीब 20 मीटर कंट्रोल केबल चोरी मिली। ओएफसी, फ्यूज, एलटी केबल और पैनल की वायरिंग क्षतिग्रस्त थी। यहां 16 और 5 केवीए के ट्रांसफार्मर चोरी मिले, जबकि 10 केवीए ट्रांसफार्मर का टर्मिनल कटा था। 27 जुलाई को पीआर-19 से करीब 40 मीटर कंट्रोल केबल चोरी हुई। यहां 5 केवीए ट्रांसफार्मर भी चोरी मिला तथा ओएफसी, केबल और पैनल को नुकसान पहुंचाया गया।

अगस्त में पीआर-01, पीआर-19, पी-173, पी-175 और पी-176 सहित कई पवन चक्कियों में दरवाजे तोडक़र चोरी की गई या प्रयास किया गया। कई स्थानों पर ऊपर से नीचे तक कंट्रोल केबल चोरी मिली और करीब 450-450 मीटर तक केबल चोरी होने की जानकारी दी गई है। ओएफसी और बटम पैनल भी क्षतिग्रस्त किए गए।

15 अगस्त को पीआर-19 से 750 केवीए का पावर ट्रांसफार्मर चोरी हुआ। 18 अगस्त को पी-165 और 15 सितंबर को पी-163 से 240 वर्ग मिलीमीटर की लूप पावर केबल चोरी मिली। पीआर-01 से भी करीब 20 मीटर पावर केबल चोरी की गई।

कंपनी के अनुसार चोरी और क्षति की सामग्री का मूल्यांकन अभी पूरा नहीं हुआ है। तकनीकी जांच के बाद ही कुल नुकसान की राशि स्पष्ट होगी।

निर्माण साइड से सरिया चोरी, रोका तो पीटा

ग्राम तितरी में सामुदायिक भवन के निर्माण कराने के ठेकेदार की आइट से बदमाश सरिया सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। ठेकेदार ने रात के समय रुककर इन्हें रोका तो अगले दिन उसके साथ गांव के उपसरपंच के सामने ही मारपीट कर दी। माणकचौक पुलिस ने केस दर्ज किया है।

ठेकेदार राजू डोडियार ने ने बताया सामुदायिक भवन से रोज सरिये कम होते जा रहे थे। 4 अक्टूबर को सामुदायिक भवन के पास सो रहा था। रात्रि में करीब 12.30 बजे मुझे सरिये की आवाज सुनाई दी तो उठकर देखा तो ग्राम तितरीके.लालु पिता तेजु गरवाल, पीरुलाल पिता बगदीराम गरवाल, रामचन्द्र पिता दल्ला, निवासी ग्राम तितरीतीनो सरिये घसीटकर ले जा रहे थे तो मैने तीनों को मना किया तो तीनो ने बोला कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो जान से खत्म कर देंगे। अगली सुबह ये बात तितरी ग्राम के उप सरपंच प्रदीप पिता भेरुलालखदेङा को बताई। फिर तीनों को ग्राम तितरी की पंचायत बुलाया गया जहां पर तीनों बोले की तुमसे जो हो कर लो उसी बात को लेकर हाथापाई करने लगे।