5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रतलाम अव्वल : कक्षा 1 से 8 में प्रदेश में 5वें नंबर पर, संभाग में टॉप

इस सत्र में पहली से आठवीं और नौवीं से 12वीं तक सरकारी और निजी स्कूलों में अच्छी संख्या में प्रवेश हुआ है। प्रदेश के कई जिलों को पीछे छोड़ रतलाम ने बाजी मार ली है।
2 min read
Google source verification

रतलाम

•

image

Kamal Singh

•

Oct 04, 2026

ratlam news

टॉपर का ग्राफिक्स

रतलाम. प्रदेश में इस शिक्षा सत्र में प्रदेशभर के सरकारी और निजी स्कूलों में पिछले सालों की तुलना में काफी अच्छा नामांकन हुआ है। नामांकन की स्थिति रिपोर्ट 2026-27 (ईपी 3.0) के अनुसार रतलाम जिले ने शानदार प्रदर्शन किया है। 31 अगस्त 2026 तक की स्थिति में रतलाम ने पहली से आठवीं और नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं में अलग-अलग रैंक पाई है। हाईस्कूल और हायर सेकंडरी में नामाकंन के मामले में लक्ष्य का 100 फीसदी से भी ज्यादा नामांकन इस साल हुआ है। पिछले सालों में जहां सरकारी स्कूलों में नामांकन में कमी आई है वहीं इस साल नामाकंनबढऩा अच्छा संकेत है।

कक्षा 1 से 8 तक (शासकीय व अशासकीय) में 99.5 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर प्रदेश में 5वीं रैंक और उज्जैन संभाग में पहला स्थान प्राप्त किया है। कक्षा 9 से 12 में रतलाम ने लक्ष्य से अधिक 102.8 प्रतिशत नामांकन कर प्रदेश में 21वीं रैंक हासिल की है। संभाग में इस वर्ग में आगर और रतलाम दोनों 102.8 प्रतिशत के साथ संयुक्त टॉपर हैं। कुल कक्षा 1 से 12 में रतलाम 100.2 प्रतिश के साथ प्रदेश में 9वें स्थान पर है।

कक्षा 1 से 8 में संभाग की स्थिति

संभाग में रतलाम (99.5 प्रतिशत) के बाद आगर मालवा और नीमच (98.6), उज्जैन (97.6), देवास (97.1), मंदसौर (96.7) और शाजापुर (95.7) हैं।

कक्षा 9 से 12 में संभाग की स्थिति

संभाग में रतलाम (102.8) के बाद आगर मालवा (102.8), शाजापुर (100.9), उज्जैन (100.7), नीमच (100.5), मंदसौर (100.3), देवास (99.2) है।

कक्षा 9 से 12 में लक्ष्य से आगे

नए शिक्षा सत्र में हाई स्कूल स्तर पर रतलाम में 61,233 के लक्ष्य के विरुद्ध 62,930 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है।

--

प्रदेश में रतलाम की रैंक (सरकारी व निजी)

- कक्षा 1 से 8 में प्रदेश में 99.5 प्रतिशत के साथ प्रदेश के टॉप 5 जिलों में शामिल।

- कक्षा 9 से 12 में प्रदेश में 102.8 प्रतिशत के साथ 21वां स्थान प्राप्त।

- कक्षा 1 से 12 में प्रदेश में 100.2 प्रतिशत के साथ प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त।

- कक्षा 9-12 में उज्जैन संभाग में रतलाम व आगर मालवा संयुक्त रूप से टॉपर हैं।