2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ratlam : मेडिकल कॉलेज में एक हजार रुपए में हो सकेगी सीटी

मेडिकल कॉलेज की ऑटोनामस सोसाइटी की बैठक चेअरमैन और आयुष्मान भारत मप्र के सीईओ अरविंद कुमार शाह ने गुरुवार को ली। इसके बाद चेअरमैन ने आयुष्मान योजना को लेकर अफसरों के साथ निजी अस्पताल संचालकों भी बैठक ली।
2 min read
Google source verification

रतलाम

•

image

Kamal Singh

•

Oct 02, 2026

ratlam news

पुस्तक का विमोचन करते हुए।

रतलाम. मेडिकल कॉलेज में जल्द ही सीटी स्कैन की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसकी दरें गुरुवार को हुई कॉलेज की ऑटोनोमस सोसायटी की बैठक तय कर दी गई है। आम व्यक्तियों को यहां जिला अस्पताल की तरह एक हजार रुपए में ही सीटी स्कैन की सुविधा मिल सकेगी। आयुष्मान, लावारिस, वृद्धाश्रम वाले और अज्ञात व्यक्तियों को मुफ्त में यह सुविधा दी जाएगी। बैठक के पहले सोसायटी के चेयरमैन और आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने एमबीबीएस की हिंदी पाठ्य पुस्तकों की प्रदर्शनी का विमोचन किया। साथ ही प्रथम वर्ष के एमबीबीएस स्टूडेंट से भी चर्चा की। उनसे कॉलेज की व्यवस्था, पढ़ाई सहित अन्य बिंदुओं पर बात की।

मेडिकल कॉलेज की सोसायटी के चेअरमैन एवं आयुष्मान भारत के सीईओ शाह की अध्यक्षता में गुरुवार को मेडिकल कॉलेज में हुई। 21 बिंदुओं के एजेंडे में से लगभग सभी बिंदुओं पर सहमति दे दी गई। वर्तमान में जिला चिकित्सालय में 16 स्लाइस वाली सीटी स्कैन मशीन उपलब्ध थी। अब मरीजों को मेडिकल कॉलेज में 128 स्लाइस वाली सीटी स्कैन मशीन की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।

यह होगा फायदा

- हृदय जांच : दिल की धमनियों और ब्लॉकेज का पता लगाया जा सकेगा।

- ब्रेन और स्ट्रोक : मस्तिष्क की नसों और स्ट्रोक का तुरंत मूल्यांकन हो सकेगा।

- आघात (ट्रूमा) : दुर्घटना या गंभीर चोट में अंदरूनी नुकसान पता चल सकेगा।

- कैंसर निदान : ट्यूमर की स्थिति और उसके आकार की सटीक जांच हो सकेगी।

इनके लिए मुफ्त रहेगी

मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन की सुविधा आयुष्मान मरीज, अज्ञात, लावारिस, एवं सरकारी पंजीकृत वृद्धाश्रम के मरीजों को उक्त सुविधा मुफ्त रहेगी। बैठक में कलेक्टर अजय कटेसरिया, डीन डॉ. अनिता मुथा एवं सीएमएचओ डॉ. किरण वाडिवा, सिविस सर्जन डॉ. एपी सिंह के साथ समिति सदस्य उपस्थित रहे।

आयुष्मान योजना की समीक्षा भी की

आयुष्मान भारत के सीईओ शाह ने जिला स्तरीय आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा भी की। इसमें स्वास्थ विभाग के अधिकारियों के साथ ही निजी अस्पतालों के संचालक मौजूद रहे। अस्पताल संचालकों से कहा कि वे पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान भारत योजना का 100 फीसदी लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि दूसरे प्रदेशों में सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान भारत के हितग्राहियों को ज्यादा लाभ दिया जा रहा है जबकि मप्र में इसका रेशो कम है। इसे बढ़ाया जाए। यहां निजी अस्पतालों में ज्यादा मरीज जा रहे हैं। निजी अस्पताल भी योजना का लाभ देने में कोताही नहीं बरतें।