
जब्त गांजे के पौधे।
रतलाम. पांच-दस या 100 नहीं पूरे करीब तीन हजार पौधे गांजे के बो रखे थे और यह भी किसी निजी जमीन पर नहीं वरन सरकारी जमीन पर मक्का और कपास की फसल के बीच। आसपास से गुजरने वाले किसी को इसका अहस्सा ही नहीं हो, लेकिन सरवन पुलिस ने उंड़ेर गांव में पहाड़ी के किनारे मक्का और कपास की फसल के बीच की जा रही गांजे की खेती का भंडाफोड़ करते हुए यहां से साढ़े सात सौ किलो वजनी करीब तीन हजार पौधे जब्त किए हैं। जब्त गांजे के पौधों की कीमत लगभग 7 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस अब इस खेत में फसल और गांजे के पौधे बोने वाले की तलाश कर रही है।
मुखबिर सूचना पर पुलिस कार्रवाई
सरवन पुलिस को ग्राम उंडेर क्षेत्र में अवैध रूप से गांजे की खेती होने संबंधी मुखबीर सूचना मिली थी। सूचना काफी गंभीर होने से थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया ने एसपी अमित कुमार, एसपी राकेश पंद्रो, एसडीओपी सैलाना लेखराज मीणा को अवगत कराया। एसपी कुमार ने सरवन, सैलाना और बाजना की टीमें गठित की। इन टीमों ने मंगलवार व बुधवार की दरमियानी रात को दल-बल के साथ दबिश दी तो पुलिसकर्मी भी हक्के-बक्के रह गए। इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की खेती पहली बार जिले में सामने आई।
पुलिस टीमों की सर्चिंग के दौरान शासकीय भूमि पर कपास एवं मक्का की फसल के बीच बड़ी संख्या में गांजे के हरे पौधे उगाए हुए पाए गए। पुलिस टीम ने गिनती की तो इनकी संख्या 2,948 पाई गई। सभी को उखड़वाकर जब्त कर लिया गया। इनका वजन 724 किलोग्राम निकला और अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख आंकी गई है।
ये रहे टीमों में शामिल
कार्रवाई में सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया, सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश, बाजना थाना प्रभारी रवींद्र दंडोतिया, उप निरीक्षक जीएल भूरिया, सैलाना अनुभाग के समस्त थाना स्टाफ एवं साइबर टीमों को शामिल किया गया था। --
खाचरोद फंटे से गांजा ला रहा था फारुख खाचरोद फंटा नया बायपास रोड से गांजा लेकर आ रहे एक युवक को पुलिस ने बीती रात दबौच लिया है। पुरोहितजी का वास निवासी फारुख उर्फ फारुख उज्जैनी पिता रियासत अली (44) से पुलिस ने 120 ग्राम गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में केस पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है। स्टेशन रोड थाने के एसआई जितेंद्र कनेश ने बताया मुखबीर की सूचना मिली थी कि खाचरोद फंटा नया बायपास के यहां एक युवक प्लास्टिक की थैली में मादक पदार्थ लाने वाला है। इस सूचन पर पुलिस बल के साथ नाकाबंदी करते हुए संदिग्ध के आने का इंतजार किया। कुछ देर बाद एक व्यक्ति प्लास्टिक की थेली लेकर आया। पुलिस को देखकर हडबडाया और भागने की कोशिश करने लगा। इस पर उसका पीछा कर घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना नाम फारुख उर्फ फारुख उज्जैनी पिता रियासत अली (44) निवासी पुरोहित जी का वास बताया। प्लास्टिक की थैली चेक करने पर उसमें गांजा मिला। पूछने पर उसने बताया कि वह मादक पदार्थ गांजा भरकर खाचरोद फंटे से नया बायपास रोड से अपने घर जा रहा है। थैली सहित तौल करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजे का वजन 120 ग्राम किमती करीबन 4000 रुपए पाया। आरोपी को धारा 35 (3) बीएनएसएस का सूचना पत्र तामिल करवाते हुए पूछताछ के लिए पुलिस थाना स्टेशन रोड रतलाम उपस्थित रहने के लिए पाबंद किया।
--
आरोपियों की भूमिका पता कर रहे
जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें प्रकरण में आरोपी बनाया जाएगा। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उनकी भूमिका निर्धारित करते हुए नियमानुसार प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस अवैध खेती के पीछे जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क के संबंध में भी विस्तृत जानकारी जुटा रही है। किसी भी दोषी को इसमें बख्शा नहीं जाएगा।
अमित कुमार, एसपी, रतलाम
Updated on:
30 Sept 2026 10:02 pm
Published on:
30 Sept 2026 10:00 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
