रतलाम

जरुरी-अंडर-17 फुटबॉल चयन ट्रायल, 18 खिलाड़ी चयनित

Jul 25, 2026
datia news
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-2504



रतलाम. मॉर्निंग स्टार हाई स्कूल, जावरा रोड में विकासखंड स्तरीय अंडर-17 बालक एवं बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का आयोजन किया गया. ट्रायल में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए 175 बालकों और 27 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी दीपेंद्र ठाकुर रहे. उनके साथ जिला संयोजक महेंद्र सोलंकी, राजेश कोठारी, ब्लॉक संयोजक विजय रावल, सह संयोजक महेंद्र शुक्ला और पृथ्वीराज राठौड़ उपस्थित रहे। स्कूल डायरेक्टर तथा अध्यक्ष कार्ल वार्ड ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सआदत खान ने किया। ठाकुर ने कहा कि खेल अनुशासन, समर्पण एवं टीम भावना का सर्वह/वेत्तम माध्यम हैं। चयन प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से की गई। विशेषज्ञों और चयन समिति के सदस्यों गुलाम मोहम्मद, सआदत खान, मोहन पटेल एवं दीपेंद्र सिसोदिया ने खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, शारीरिक क्षमता तथा खेल कौशल का मूल्यांकन किया। कुल 18 बालकों एवं 18 बालिकाओं का चयन किया गया।

Updated on:
25 Jul 2026 06:00 am
Published on:
25 Jul 2026 06:00 am