रतलाम

#Ratlam के युवकों की अनियंत्रित कार शाजापुर की खाई में गिरी, एक की मौत दूसरा घायल

रतलाम। शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात सडक़ हादसा हो गया। इसमें रतलाम जिले के जावरा शहर निवासी एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। हादसे के दौरान कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। हादसा धतरावदा जोड़ के पास हुआ। इसमें एक कार बेकाबू […]

less than 1 minute read
Mar 10, 2026
Dead body demo pic

रतलाम। शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात सडक़ हादसा हो गया। इसमें रतलाम जिले के जावरा शहर निवासी एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया।

हादसे के दौरान कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। हादसा धतरावदा जोड़ के पास हुआ। इसमें एक कार बेकाबू होकर सडक़ किनारे खाई में जा पलटी। हादसे में कार चला रहे रतलाम जिले के जावरा शहर निवासी अल्फेज (20) पिता आजिम खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी ऋषभसिंह पिता प्रतापसिंह परिहार (21) गंभीर घायल हो गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

कार पूरी तरह चकनाचूर

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाने के एएसआइ विजय सिंह ने बताया कि अल्फेज और ऋषभसिंह कार से ग्वालियर से जावरा की ओर जा रहे थे। सफर के दौरान धतरावदा जोड़ के पास कार अचानक ड्राइवर के काबू से बाहर हो गई और सीधे खाई में गिर गई। इसके बाद कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

पुलिस ने घायलों को निकाला बाहर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 112 की टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस के डायल 112 के पायलट संतोष मालवीय और आरक्षक सोनू यादव ने थाने से आई स्थानीय पुलिस की मदद से कार में सवार रतलाम जिले के जावरा शहर निवासी दोनों युवकों को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद तुरंत मोहन बड़ोदिया के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। अस्पातल में जांच के बाद डॉक्टरों ने अल्फेज को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर घायल ऋषभ का इलाज जारी है। पुलिस ने बताया शव का पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अब इस हादसे की बारीकी से जांच कर रही है कि कार अनियंत्रित कैसे हुई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Published on:
10 Mar 2026 11:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर