27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेज एक पर लीड – बांध-तालाबों में 12.73 मात्र फीसदी ही पानी, सरोज सरोवर भी खाली

रतलाम

image

Newsdesk

Jul 27, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो आरटी2701- धोलावाड़ में संग्रहित पानी।

Bनोट - फोटो-आठ कॉलम में रहेगा।B



रतलाम. जिले में मानसून की कम बारिश का असर जलस्रोतों पर स्पष्ट रूप से दिख रहा है। बारिश का सीजन शुरू हुए करीब डेढ़ माह हो चुका है और जुलाई माह पूरा बीतने को है। ऐसे में यह हालात होना चिंताजनक है। जल संसाधन संभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस समय जिले के सभी मध्यम, लघु तालाब और बैराजों में कुल क्षमता का सिर्फ 12.73 फीसदी पानी ही उपलब्ध है। यानी इस बारिश में इन तालाबों में बहुत कम पानी पहुंच पाया है, जबकि बैराज में गेट नहीं लगने से अभी कोई पानी नहीं है।



जिले में मात्र 12.73 फीसदी पानी



इस समय जिले में मध्यम, लघु तालाबों के अलावा बैराज बने हुए हैं। इनकी कुल जल संग्रहण क्षमता 198.753 एमसीएम हैं। बारिश शुरू हुए करीब डेढ़ माह होने को आया है और इस समय क्षमता के मुकाबले इनमें 25.306 एमसीएम पानी ही बचा है।



कुछ में अच्छा पानी पहुंचा



कुछ तालाबों में बारिश का पानी पहुंचा है किंतु वह भी संतोषजनक नहीं है। धोलावाड़ की बात की जाए तो यहां का लेवल इस समय 384.15 पर आ चुका है। इस स्थिति में मात्र 6. 28 एमसीएम पानी ही है जबकि डेम की क्षमता 49.94 एमसीएम पानी की है।



रबी की फसल हो सकती प्रभावित



जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बचे हुए बारिश के सीजन में अच्छी बारिश नहीं हुई तो रबी की फसलों और पेयजल पर असर पड़ सकता है। धोलावाड़ रतलाम शहर की पेयजल का मुख्य स्रोत है। यही नहीं इससे भूमिगत जलस्तर पर भी गहरा असर दिखाई देगा।




बांध-तालाबों की मौजूदा स्थिति



सरोज सरोवर तालाब (धोलावाड़)


जिले के एकमात्र मध्यम तालाब में इस समय मात्र 13 फीसदी पानी है। इसकी कुल क्षमता 49.94 मिलीयन घन मीटर है। इसके विरुद्ध अभी 6.28 मिलीयन घन मीटर पानी है। जो कुल संग्रहण क्षमता का मात्र 13 फीसदी है।



लघु तालाब



सिंचाई विभाग के अंतर्गत जिले में 102 लघु तालाब बने हुए हैं। इनकी कुल क्षमता 125.633 एमसीएम हैं। इस समय इनमें इस क्षमता के विरुद्ध मात्र 19.026 एमसीएम पानी है जो इसकी क्षमता का मात्र 15 प्रतिशत है।



बैराज


जिले में इस समय सिंचाई विभाग ने 23 बैराज हैं। इनकी क्षमता 23.180 एमसीएम हैं। बारिश की समाप्ति पर इन पर गेट लगाकर पानी रोका जाता है। अभी बारिश का सीजन है इसलिए इन पर गेट नहीं होने से सभी खाली हैं।







बारिश के आंकड़े


अब तक औसत वर्षा - 275.25 मिमी

गत वर्ष आज तक वर्षा - 420.13 मिमी

जिले की औसत वर्षा - 918.30 मिमी



सभी तालाबों में पानी की कमी

जिले के सभी तालाबों में इस समय पानी की कमी है। औसत रूप से देखा जाए तो संग्रहित पानी कुल क्षमता रा मात्र 12 या 13 फीसदी ही है। तेज और अच्छी बारिश नहीं होती है और तालाब खाली रह जाते हैं तो गर्मी में परेशानी हो सकती है। हालांकि अभी बारिश का सीजन बचा हुआ है और अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

एनपी देव सिंह, कार्यपालन यंत्री सिंचाई विभाग