रतलाम

वेन-बाइक भिड़ंत, दो घायल, महिला की मौत

वेन-बाइक भिड़ंत, दो घायल, महिला की मौत
less than 1 minute read
Oct 10, 2019
वेन-बाइक भिड़ंत, दो घायल, महिला की मौत
वेन-बाइक भिड़ंत, दो घायल, महिला की मौत

रतलाम/आलोट। अलोट करदिया मार्ग पर बुधवार की सुबह लगभग 9.30 बजे मारुति वैन और बाइक की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर बैठी महिला लीलाबाई पति गोपाल निवासी कराडिया 60 की दर्दनाक मौत हो गई तथा उसके दोनों पुत्र घायल हो गए।

घटना की खबर के बाद इन्हें आलोट ससके चिकित्सालय लाया गया। यहां से इनकी स्थिति गंभीर होने पर इन्हें रतलाम रेफर कर दिया गया। कराडिया निवासी भंवर पिता गोपाल तथा अपने भाई दिनेश पिता गोपाल अपनी मां को मोटरसाइकिल से आलोट से कराडिया की ओर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही बिना नंबर की मारुति वेन ने इन्हें टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पर बैठे तीनों लोग घायल हो गए जिन्हें शासकीय चिकित्सालय आलोट लाया गया जहां पर उपचार के बाद महिला लीलाबाई सहित दोनों भाइयों रतलाम रेफर किया गया।

यहां से परिज इन्हें उज्जैन ले जा रहे थे कि बीच रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। दोनों भाइयों का उपचार उज्जैन के चिकित्सालय पर चल रहा है। टक्कर मारने के बाद मारुति वैन कार ड्राइवर फरार हो गया। थाना प्रभारी कैलाश सोलंकी ने बताया कि जानकारी के बाद मारुति वैन के ड्राइवर का नाम राजू पिता नंदराम निवासी थंब गुराडिया आ रहा है। पुलिस ने धारा 279 तथा 337 में प्रकरण दर्ज कर ड्राइवर की खोजबीन की जा रही है।

Updated on:
10 Oct 2019 11:06 am
Published on:
10 Oct 2019 11:06 am