बड़ावदा में उत्साह से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह
Also Read
View All 
फोटो-आरटी-1718
सनावदा. ग्राम पंचायत इटावा खुर्द में स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास व देशभक्ति के साथ मनाया गया। सरपंच घनश्याम जीत कुमावत ने ग्राम पंचायत भवन व प्राथमिक विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद सरपंच कुमावत ने कहा कि देश की स्वतंत्रता वीर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग-बलिदान से मिली है। हमें देश की एकता, अखंडता व विकास के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति के साथ सहभागिता की। कुमावत ने बच्चों के साथ भोजन किया और उनसे संवाद कर उत्साहवर्धन किया।