दन्तोडिया में पौधरोपण, दिया हरित भविष्य का संदेश
Also Read
View All 
फोटो-आरटी-2507
सैलाना. वार्ड क्रमांक 6 में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। इसमें वार्ड की जनता ने क्षेत्रीय पार्षद और नेता प्रतिपक्ष मुकेश को अपनी समस्याएं बताईं। संबंधित कर्मचारियों ने समस्याओं को नोट किया। शिविर में सबसे अधिक शिकायतें अमृत 2 योजना के तहत नवीन पाइप लाइन डालने के बाद भी नलों में पर्याप्त पानी नहीं आने से संबंधित थीं। इस पर पार्षद मुकेश ने संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को शीघ्र समस्या निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान कमल पाटीदार, घनश्याम पाटीदार, गोपाल पाटीदार, धन्नालाल परमार, जल प्रभारी हुकमीचंद परिहार, शिखा शर्मा, शैलेंद्र, मांगीलाल कटारा और दरोगा हरिओम सिसोदिया सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।