रतलाम

बछोड़िया में नशा मुक्त युवा संकल्प, प्रधानमंत्री मोदी का उद्बोधन

Aug 03, 2026
datia news
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-0301





बछोड़िया. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत द्वारा नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय अभियान के तहत बछोड़िया ग्राम पंचायत भवन में एलईडी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल राष्ट्रप्रेरक उद्बोधन लाइव सुना गया। प्रधानमंत्री मोदी के उद्बोधन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने, नशे जैसी कुप्रथाओं से दूर रहने और देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रेरित करना था।


उद्बोधन के उपरांत, पंचायत भवन में उपस्थित सभी युवाओं, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने देश और समाज को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने की सामूहिक शपथ ली। सभी ने यह संकल्प किया कि वे न केवल खुद व्यसनों से दूर रहेंगे, बल्कि समाज में भी इसके खिलाफ जागरूकता फैलाकर एक स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देंगे। इस जन-जागरूकता अभियान में मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक अर्जुन कुमावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बालाराम पटेल (जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि), रतनलाल बोस (निवर्तमान सरपंच), दीनदयाल मावर, बालाराम नायक, बालवीर सिंह, बाबूलाल नायक, विजय दास बैरागी, प्रहलाद कुमावत, अशोक लोहार (ग्राम विकास प्रफुटन समिति अध्यक्ष), दिनेश खारोल, शिवनारायण कुमावत, शेरसिंह, कारूलाल, उमेश कुमावत, भास्कर दास और धर्मेंद्र कुमावत भी शामिल हुए।

Updated on:
03 Aug 2026 06:01 am
Published on:
03 Aug 2026 06:01 am