
मुंबई। प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने होम लोन पर कैशबैक देना शुरू किया है। हालांकि, यह ऑफर कम से कम 15 वर्षों वाले और अधिकतम 30 वर्षों तक के अवधि वाले होम लोन के लिए है। कस्टमर्स के पास यह विकल्प होगा कि वे चाहें तो कैशबैक को अपने होम लोन के बकाया मूल धन से अजस्ट कर लें या इसे अपने बैंक अकाउंट में क्रेडिट करा लें। कैशबैक पहला ईएमआई चुकाने के साथ जुडऩा शुरू हो जाएगा और 36वीं ईएमआई पूरी होने के बाद कस्टमर के खाते में जमा किया जाएगा। उसके बाद हर 12वीं ईएमआई के बाद यह कस्टमर को मिलेगा।
हालांकि वर्तमान में सभी कंपनियां कम ब्याज दर पर होम लोन दे रही हैं परन्तु वो अपनी टर्म्स एंड कंडीशन में कुछ ऐसी शर्तें भी जोड़ देती हैं जो बाद में आपके लिए नुकसानदेह हो सकती हैं। अतः शर्तें पहले एक बार पढ़ लेने चाहिए।
महिमा संसार प्रोजेक्ट में स्पोट्र्स सुविधाओं पर रहेगा फोकस
जयपुर में टोंक रोड सहारा सिटी स्थित महिमा ग्रुप की संसार परियोजना में खासतौर से स्पोट्र्स फैसिलिटीज पर फोकस किया जा रहा है। यहां दो और तीन बीएचके फ्लैट्स होंगे। ग्रुप के चेयरमैन और एमडी धीरेंद्र मदान ने बताया कि भावी पीढ़ी को लेकर कुछ ऐसा करने की इच्छा है जिससे बच्चों को खेल की हर विधा में निखरने का अवसर मिले। इसी क्रम में इस प्रोजेक्ट में कई ऐसी विशेषताएं हैं, जो जयपुर रियल एस्टेट में पहली बार देखने को मिल रही है। इनमें फ्लड लाइट वाला क्रिकेट स्टेडियम, फुटबॉल ग्राउंड, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेनिस, स्क्वॉश कोर्ट, बॉक्सिंग रिंग, जॉगिंग, साइक्लिंग ट्रैक, टेबल टेनिस और बिलियर्ड्स, पूल और स्नूकर की संपूर्ण सुविधाएं शामिल होंगी।
लाइट स्टूडियों में लाइट्स का डिसप्ले
मानसरोवर स्थित लाइट स्टूडियों पर खास फेस्टिवल की नई लाइट्स आई हैं। लाइट स्टूडियो की डायरेक्टर आकांक्षा डागा ने बताया कि लाइट स्टूडियो में करीबन 900 तरह की लाइट्स का डिस्प्ले है। स्टूडियों में हर रेंज और हर जरूरत की लाइट्स हैं, जो कि फ्लैट्स, घर, शोरूम, ऑफिस, गार्डन आदि जगह लगाई जा सकती है।