Raw Mango Techa Recipe: कच्चे आम का ठेचा (Raw Mango Thecha)। इतना स्वादिष्ट होता है कि आपने एक बार चख लिया तो बार-बार खाने का मन करेगा।
Raw Mango Thecha Recipe: आम एक ऐसा फल है गर्मियों के मौसम में बहुतायत में आता है। गांवों में आम के पेड़ पर हरे-हरे आम लटकते नजर आते हैं। वहीं, शहरों में सब्जी के ठेले और मंडी जाकर लोग काफी उत्साह के साथ हरे आम खरीदते हैं। कच्चे चटपटे आम से लोग कई तरह की डिशेज़ बनाकर खाना पसंद करते हैं। इन्हीं में से एक है कच्चे आम का ठेचा (raw mango Thecha )। यह इतना स्वादिष्ट होता है कि आपने एक बार चख लिया तो बार-बार खाने का मन करेगा। गांवों में इसे खूब बनाकर खाया जाता है। थाली में आम का ठेचा शामिल हो तो हर सब्जी का स्वाद बढ़ जाता है। आइए जानते हैं रेसिपी-
कच्चे आम का ठेचा बनाने के लिए सामग्री (kacche aam ka Thecha ingredients)
1 कच्चा आम
4 लहसुन की कली
2 हरी मिर्च
स्वादानुसार नमक
कच्चे आम का ठेचा बनाने की विधि (raw mango thecha recipe)
कच्चे आम का ठेचा बनाने के लिए सबसे पहले आप हरा धनिया और हरी मिर्च को काटकर रख लें। इसके बाद कच्चे आम को छीलकर टुकड़ों में काट लें। अब कच्चे आम का ठेचा बनाना शुरू करें। सबसे पहले अदरक कूटने वाले बर्तन को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। याद रहे कच्चे आम का ठेचा कूटकर ही बनाया जाता है तो ऐसे बर्तन का इस्तेमाल करें जिसमें आप कच्चे आम को कूट सकते हों।
फिर अदरक कूटने वाले में सबसे पहले हरी मिर्च और लहसुन डाल दें। इसमें ऊपर से थोड़ा नमक मिलाएं और कूटते जाएं। पहले हल्के हाथों से इसे कूटने जाए। जब इनका अच्छी तरह पेस्ट बन जाए को इसमें कच्चे आम के टुकड़े डालकर कूटना शुरू करें। सभी चीजों को कूटने के बाद इसे एक कटोरी में निकाल लें। आपका स्वादिष्ट ठेचा तैयार है।