रैसिपीज

Sattu Making Recipe: गर्मी में शरीर को तुंरत ठंडा कर देती है बिहार की ये ड्रिंक, जानिए घर पर बनाने की विधि

सत्तू बिहार की प्रसिद्ध ड्रिंक (Sattu Drink) है। माना जाता है कि इसका सेवन पेट को ठंडक पहुंचाने में मददगार है। तेज गर्मी में धूप और लू से बचने के लिए सत्तू का सेवन किया जाता है।

2 min read
Jun 12, 2023
sattu making recipe

Sattu Making Recipe : भारत में इस समय गर्मी ने अपना प्रचंड रूप धारण कर लिया है। रोज प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार देश के अधिकांश राज्यों में तापमान 42 डिग्री के पार तक दर्ज किया जा रहा है। तेज धूप के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में कई तरीके अपनाकर लोग गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी के चलते बिहार की मशहूर ड्रिंक सत्तू (Sattu) की डिमांड तेजी से बढ़ने लगी है। पारा बढ़ने के बीच बाजार में सत्तू के स्टॉल (Sattu Stall) पर खूब भीड़ लग रही है। शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग बर्फ और ठंडे पानी में सत्तू घोलकर पी रहे हैं।

आपको बता दें कि सत्तू बिहार की प्रसिद्ध ड्रिंक (Sattu Drink) है। माना जाता है कि इसका सेवन पेट को ठंडक पहुंचाने में मददगार है। तेज गर्मी में धूप और लू से बचने के लिए सत्तू का सेवन किया जाता है। वैसे तो सत्तू के लड्डू, पराठे समेत कई चीजें तैयार की जाती है लेकिन गर्मी में अधिकतर सत्तू के ठंडे ड्रिंक्स पीना प्रिफर किया जाता है। इसमें मीठा और नमकीन दोनों ही ड्रिंक का स्वाद लेना पसंद करते हैं। भीषण गर्मी के प्रभाव से बचने के लिए आप इन ड्रिंक्स को पी सकते हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं घर पर ही सत्तू बनाने की विधि। तो जानिए—

सत्तू बनाने के लिए सामग्री (Sattu Drink Ingredients)
चने का सत्तू - आधा कप
पोदीना के पत्ते - 10
नीबू - आधा नीबू (2 छोटी चम्मच नीबू का रस)
हरी मिर्च - आधी
भुना जीरा - आधा छोटी चम्मच
काला नमक - आधा छोटी चम्मच
सादा नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच या स्वादानुसार

नमकीन सत्तू ड्रिंक बनाने की विधि (sattu making recipe)
सबसे पहले पुदीना पत्तों को धो लीजिए। इसके बाद इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। साथ ही हरी मिर्च और प्याज को भी बारीक-बारीक काटकर रख लीजिए। अब सत्तू ड्रिंक बनाना शुरू कीजिए। सबसे पबले एक बाउल में ठंडा पानी लीजिए फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा करके सत्तू डालिए और घोलते जाइए।

जब सत्तू धुल जाए तो इसमें हरी मिर्च और प्याज डाल दीजिए। इसके बाद मसालों में भुना जीरा, काला नमक, सादा नमक डालकर मिक्स कर दीजिए। अब पुदीने के पत्ते और नींबू का रस डाल दीजिए। सत्तू को गिलास में सर्व कीजिए। ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा सत्तू सर्व कीजिए और गर्मी दूर कीजिए।

Updated on:
13 Jun 2023 12:13 pm
Published on:
12 Jun 2023 02:10 pm
Also Read
View All
होर्मुज को खोलने के ऐलान के बाद भारत के लिए आई अच्छी खबर, ट्रंप ने रूसी तेल खरीद पर बढ़ाई समय सीमा

इस होली बनाएं बिना चीनी-मैदा की सुपर हेल्दी प्रोटीन गुजिया, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे रेसिपी 

Moong Dal Kachori Recipe: होली 2026 पर बनाएं 15 दिन तक कुरकुरी रहने वाली राजस्थानी कचौड़ी, मेहमान करेंगे जमकर तारीफ

अब न टूटेंगे और न ही काले पड़ेंगे चिप्स, होली 2026 पर यहां बताए गए सीक्रेट टिप्स को फॉलो कर बनाएं बाजार जैसे आलू के चिप्स

Ramadan 2026 Iftari Special Falooda Recipe: इफ्तारी में यहां बताए गए तरीके से बनाएं रेस्टोरेंट जैसा गाढ़ा और स्वादिष्ट फालूदा, रोजेदारों को आएगा पसंद