धर्म और अध्यात्म

Rashifal : आज इन 5 राशियों के आएंगे आकस्मिक बदलाव, हो सकती है भारी हानि

Rashifal : आज इन 5 राशियों के आएंगे आकस्मिक बदलाव, हो सकती है भारी हानि

2 min read
Nov 11, 2017
aaj karashfal in hindi

मेष
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
अपनी क्षमता को पहचानें और कार्य करें। आप कर सकते हैं, फिर भी रुके हुए हैं। आत्मविश्वास की कमी के कारण कोई भी कार्य या फैसला लेने में पीछे रहेंगे। संतान सुख संभव है। यात्रा निरस्त होगी। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी।

वृषभ
ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
दूसरों के मामलों में दखल न दें। अपने अधिकारियों से विवाद करना नुकसानदायक होगा। कारोबार में अड़चनों से मन खिन्न रहेगा। लोह व्यसायियों के लिए समय मध्यम है। व्यवसायिक नई योजना बनेगी।

मिथुन
क, की, कु, घ, ड, छ, के, को, ह
सोचे कार्य समय पर होंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण मिलेगा। अधिकारी आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करेंगे। निजी कार्य में दूसरों को प्रवेश न दें। विदेश जाने के योग हैं। अध्ययन में रुचि कम ही रहेगी।

कर्क
हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आकस्मिक आए कार्यों की अधिकता से व्यस्त रहेंगे। संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। पारिवारिक रिवाजों को करने के लिए धन लगेगा।

सिंह
मा, मी, मू, मे,
मो, टा, टी, टु, टे
मनमर्जी न करें। हालात को समझें फिर फैसले करें। संतान का व्यवहार पारिवारिक माहौल बिगाड़ सकता है। नए काम के मिलने से उत्साहित रहेंगे। अध्ययन में आ रही परेशानी दूर होगी। किसी की भी बातों पर ध्यान न दें।

कन्या
ड्डटो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
किसी के बहकावे में आकर बना काम बिगाड़ लेंगे। राजीनीति से जुड़े लोगों के लिए समय संघर्ष पूर्ण है। जीवनसाथी का साथ आगे बढऩे में मदद करेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

तुला
रा,री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
व्यवसाय में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। विरोधी आपको नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे। जो लोग कभी आपको अपना आदर्श मानते थे वे ही आज आपके किए कार्यों में खामी निकालेंगे।

वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, या, यी, यू
समय अनुकूल है। जितना पैसा कमा सकते हैं, कमा लो। आजीविका के साधनों में कमी आएगी। भूमि संबंधित किए निवेश से लाभ होगा। बुजुर्गों के स्वास्थ में कमी आएगी। यात्रा आनंदप्रद रहेगी।

धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
समय के साथ हो रहे बदलाव के कारण तनाव बढ़ेगा। कई महत्वपूर्ण कार्य रुकने के कारण परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में हो रही अनदेखी से नाराज रहेंगे। संतान का साथ मन को उत्साहित करेगा।

मकर
भो, जा, जी, जू, खा, खू, गा, गी
जिनसे आपने वादा किया था। वह निभाने का वक्त आ गया है। पारिवारिक कार्यक्रमों में बड़ा खर्च होगा। वर्चस्व कायम रखने के लिए फिजूल खर्च होगा। यात्रा संभव।

कुम्भ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
राजनीति में आने का मन हो रहा है। जो भी करें, विचार और गहन चिंतन के बाद निर्णय लें। पारिवारिकजनों से मनमुटाव होगा। मांगलिक कार्यों पर धन खर्च होगा।

मीन
ड्ड दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि
समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। जिम्मेदारी निभाने में सफल होंगे। आकस्मिक धन मिल सकता है। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे। कोयला, कपड़ा, कागज और कारखानों के स्वामियों के लिए समय उपयुक्त है।

Also Read
View All