धर्म और अध्यात्म

Basant Panchmi 2026: बसंत पंचमी की रात ऐसे दीपक जलाने से मनचाही इच्छा होती है पूरी! भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां

Basant Panchmi 2026 Poojan Vidhi: बसंत पंचमी को भूल से भी इन 6 कामों को नहीं करना चाहिए। इस दिन एक विशेष दीपक जलाना काफी शुभ और फलदायी माना जाता है।

2 min read
Jan 23, 2026
basant panchmi 2026: बसंत पंचमी को भूल से भी न करें ये काम! (PC: AI)

Basant Panchmi 2026 Puja vidhi: आज 23 जनवरी शुक्रवार को बसंत पंचमी का पवित्र दिन है। यह विद्या और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित दिन होता है। इस दिन कुछ कामों को करने की सख्त मनाही की जाती है। मान्यता है कि इस दिन सही विधि से पूजा करने और दीपक जलाने से जीवन का अंधकार मिटता है और बुद्धि का विकास होता है। साथ ही मनचाही इच्छा भी पूरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें

सरस्वती माता की आरती: स्टूडेंट्स और सिंगर्स का जीवन बदल देते हैं इसके ये 7 लाभ!

दीपक जलाने का सही तरीका | Correct Way to Light a lamp

बसंत पंचमी की शाम को घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बहुत शुभ माता जाता है। वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) देवताओं का स्थान होता है। यहां दीपक जलाने से नकारात्मकता दूर होती है।

  • मां सरस्वती के लिए: पीतल के दीपक में दो बत्तियां (चौमुखी दीपक) जलाएं। इसे पीले फूल या अक्षत (चावल) के ढेर पर रखें। इससे करियर में सफलता मिलने की मान्यता है।
  • तुलसी और मंदिर: घर के मंदिर और तुलसी के पास एक-एक घी का दीपक जरूर जलाएं। इससे घर में शांति और यश बढ़ता है।

न करें ये गलतियां (Special Rules/ Vasant Panchmi Rules & Don'ts)

मां शारदा की कृपा पाने के लिए इस दिन कुछ विशेष सावधानियां बरतनी जरूरी हैं:

  1. बिना स्नान भोजन: पूजा से पहले कुछ भी न खाएं। स्नान के बाद पीले वस्त्र पहनकर मां की आराधना करें।
  2. पेड़-पौधों को नुकसान: बसंत प्रकृति का उत्सव है, इसलिए हरे पेड़ों की कटाई या प्रकृति का नुकसान न करें।
  3. काले कपड़े: इस दिन काले या गहरे रंग के कपड़े पहनने से बचें। पीला रंग पहनना शुभ है।
  4. शिक्षा सामग्री का अपमान: किताबें, पेन या संगीत वाद्ययंत्रों का अनादर बिल्कुल न करें।
  5. तामसिक भोजन: मांस, मदिरा और लहसुन-प्याज से दूर रहें। इस दिन केवल सात्विक भोजन ही करें।
  6. कलह-क्लेश: घर में या कहीं-भी लड़ाई-झगड़ा न करें। न ही किसी को अपशब्द बोलें, वरना बुद्धि दोष लग सकता है।

मनचाहे फल के लिए क्या करें? | Basant Panchmi Do's

इस दिन बच्चों का 'अक्षर अभ्यास' कराना यानी उनकी शिक्षा शुरू करना सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। अपनी कलम (Pen) को मां के चरणों में रखकर उसकी पूजा करें और उन्हें पीले गेंदे के फूल अर्पित करें। माना जाता है, ऐसा करने से मनचाही इच्छा पूरी होती है।

ये भी पढ़ें

बसंत पंचमी के दिन भूल से भी न करें ये काम, मां सरस्वती की नाराजगी पड़ेगी झेलनी!

Published on:
23 Jan 2026 03:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर