2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरस्वती माता की आरती: स्टूडेंट्स और सिंगर्स का जीवन बदल देते हैं इसके ये 7 लाभ!

Saraswati Mata Aarti Lyrics in Hindi: मां सरस्वती की आरती के नियमित करने से विद्यार्थियों, शिक्षकों, गायन, कला और साहित्य से जुड़े लोगों को खास लाभ मिलता है। यहां पढ़ें, मां सरस्वती जी की आरती हिंदी में और उसके लाभ।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Adarsh Thakur

Jan 23, 2026

Sarswati Mata ki Aarti Lyrics in Hindi

Saraswati mata Aarti lyrics in hindi: सरस्वती माता की आरती और लाभ। (फोटोः एआई)

Saraswati Aarti Lyrics in Hindi, Basant Panchmi 2026: मां सरस्वती की आरती न केवल मन को शांति देती है, बल्कि जीवन की अज्ञानता को दूर कर ज्ञान का प्रकाश भरती है। खासकर विद्यार्थियों, गायकों, लेखन, कला और साहित्य से जुड़े लोगों को इसका विशेष लाभ मिलता है। यहां पढ़िए, मां सरस्वती जी की आरती (Maa Saraswati ji Ki Aarti) और उसके जीवन बदल देने वाले लाभ

सरस्वती माता की आरती के 7 लाभ (Benefits)

  1. सद्गुणों और वैभव की प्राप्ति: आरती बताती है कि मां सरस्वती 'सद्गुण वैभव शालिनी' हैं। इसके नियमित गान से व्यक्ति के चरित्र में सद्गुणों का विकास होता है और जीवन में ऐश्वर्य (Opulence) मिलता है।
  2. अज्ञानता के अंधकार का नाश: 'मोह, अज्ञान, तिमिर का जग से नाश करो' पंक्ति बताती है कि माता मन के भीतर बसे अज्ञान और मोह रूपी अंधकार को दूर कर विवेक और ज्ञान की रोशनी देती है।
  3. विद्या और बुद्धि का वरदान: मां सरस्वती विद्या की देवी हैं। धार्मिक विद्वानों के अनुसार, नियमित आरती करने से स्मरण शक्ति (Memomry Power) बढ़ती है और विद्या अर्जन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
  4. एकाग्रता और मानसिक शांति: 'चंद्रवदनि' मां की आरती करने से मन को शीतलता मिलती है, जिससे छात्रों, गायकों और साधकों की एकाग्रता (Focus) में बढ़ती है।
  5. कल्याण और मंगलकारी प्रभाव: मां शारदे को 'ध्रुति मंगलकारी' कहा गया है। उनकी स्तुति से जीवन में मंगल का आगमन होता है और अमंगलकारी शक्तियां खत्म हो जाती हैं।
  6. मोक्ष और उद्धार की प्राप्ति: आरती में साफ कहा गया है, जो भी मां की शरण में आता है, उसका उद्धार सुनिश्चित है। यह आत्मिक शांति और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है।
  7. सुख और भक्ति का संचार: जो जन यह आरती गाते हैं, वे 'हितकारी, सुखकारी ज्ञान भक्ती' पाते हैं, जिससे जीवन आनंदमय और चिंतामुक्त बनता है।

सरस्वती माता की आरती | Sarswati Mata ki Aarti Lyrics in Hindi

ॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता।
सद्‍गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥

जय…चंद्रवदनि पद्मासिनी, ध्रुति मंगलकारी।
सोहें शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी ॥ जय…..

बाएं कर में वीणा, दाएं कर में माला।
शीश मुकुट मणी सोहें, गल मोतियन माला ॥ जय…..

देवी शरण जो आएं, उनका उद्धार किया।
पैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया ॥ जय…..

विद्या ज्ञान प्रदायिनी, ज्ञान प्रकाश भरो।
मोह, अज्ञान, तिमिर का जग से नाश करो ॥ जय…..

धूप, दीप, फल, मेवा मां स्वीकार करो।
ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो ॥ जय…..

मां सरस्वती की आरती जो कोई जन गावें।
हितकारी, सुखकारी, ज्ञान भक्ती पावें ॥ जय…..

जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता।
सद्‍गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥ जय…

Frequently Asked Questions

Story Loader