2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchang: आज का पंचांग 3 फरवरी 2026: कौन सा समय सबसे शुभ? चौघड़िया से राहु काल तक

Aaj Ka Panchang 3 Feb 2026 : आज का पंचांग 3 फरवरी 2026, मंगलवार: विक्रम संवत 2082, फाल्गुन कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, मघा नक्षत्र, चौघड़िया, राहु काल, दिशा शूल, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार और आज जन्मे बच्चों की राशि व नामाक्षर की पूरी जानकारी पढ़ें।

2 min read
Google source verification
Today Panchang 3 February 2026

Today Panchang 3 February 2026 : आज का पंचांग 3 फरवरी 2026, मंगलवार

Aaj Ka Panchang 3 Feb 2026 : आज का पंचांग मंगलवार, 3 फरवरी 2026 के अनुसार विक्रम संवत 2082, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज मघा नक्षत्र, शोभन योग, और उत्तरायण अयन में दिन व्यतीत होगा। पंचांग के अनुसार आज शुभ-अशुभ समय, चौघड़िया, राहु काल, दिशा शूल, व्रत-त्योहार, ग्रह परिवर्तन तथा आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि, नक्षत्र और नामाक्षर की संपूर्ण जानकारी यहां विस्तार से दी गई है। शुभ कार्य आरंभ करने से पहले आज का पंचांग अवश्य देखें।

आज का पंचांग मंगलवार, 3 फरवरी, 2026

क्रम संख्याविवरण का प्रकारमान
1विक्रम संवत्2082
2संवत्सर नामसिद्धार्थ
3शक संवत्1947
4हिजरी सन्1447
5मुस्लिम मास14 सावान
6अयनउत्तरायण
7ऋतुशिशिर ऋतु
8मासफाल्गुन
9पक्षकृष्ण

आज का चौघड़िया

आज चर का चौघड़िया 9.38 से 11.19 तक रहेगा, लाभ व अमृत के चौघड़िये क्रमशः 11.19 से 2.02 तक रहेंगे. शुभ का चौघड़िया 3.23 से 4.44 तक रहेगा. इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

दिशा शूल - आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

उपाय - यदि उत्तर दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गुड़, केले अथवा काञ्जीबड़ा का सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 3.00 से 4.30 तक

उपाय - राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो मीठे पेय पदार्थ सेवन करके ही कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।

तिथि – द्वितीया तिथि रात्रि 12.41 तक होगी तदुपरान्त तृतिया तिथि होगी ।

नक्षत्र – मघा नक्षत्र रात्रि 10.11 तक होगा तदुपरान्त पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र होगा ।

योग – शोभन योग अंतरात्रि 2.39 तक रहेगा तदुपरान्त अतिगंड योग रहेगा ।

करण – तैतिल करण दिन 1.17 तक रहेगा तदुपरान्त गर करण रहेगा।

विशिष्ट योग

व्रत / दिवस विशेष – शब-ए-बारात (मु.), गंडमूल रात्रि 10-11 तक, राजयोग रात्रि 10-11 से प्रारम्भ,

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि सिंह राशि में होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन –

बुध का कुंभ राशि में प्रवेश रात्रि 9-52 पर, शुक्र बाल्यत्व समाप्त रात्रि 9-15 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे

आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि सिंह होगी ।
आज रात्रि 10.11 त जन्म लेने वाले बच्चों का मघा नक्षत्र होगा तदुपरान्त पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर मी, मू, मे, मो, टा पर रखे जा सकते हैं।

सिंह राशि के स्वामी सूर्य है। इस राशि के बच्चे निडर, साहसी, दयालु, ऐश्वर्यशाली, शत्रुहन्ता होते हैं. ये अग्नि तत्व की राशि हैं, जिससे इनको गुस्सा जल्दी आ जाता हैं परंतु नर्म भी जल्दी हो जाते हैं। ये पराक्रमी व बुद्धिमान, उधमी, कर्मठ, निड़र, स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं और बड़े काम से घबराते नहीं हैं। इनमें नैसर्गिक नेतृत्त्व क्षमता होती है. इस राशि में जन्म लेने वाला जातक सुंदर-पुष्ट शरीर वाला, चौड़ा मस्तक, सुगठित, आकर्षक एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व वाला होता हैं। जातक बुद्धिमान, उधमी, कर्मठ, निड़र, स्वतंत्र विचारों वाला, पराक्रमी, कुशलनिति के अनुसार आचरण करने वाला, उच्चकांक्षी, खानपान का शौकीन, देश-विदेश में भ्रमण करने वाला, शीघ्र उत्तेजित हो जाने की प्रकृति होने पर भी अपने बुद्धि-चातुर्य से स्थिति को संभाल लेने वाला होता हैं।

Story Loader