धर्म और अध्यात्म

चाणक्य नीति – इन गलतियों के कारण घर से चली जाती हैं मां लक्ष्मी, पाई-पाई के लिए तरस जाता है इंसान

आपको बताते चलें कि आचार्य चाणक्य को भारत का सबसे महान विद्वान और अर्थशास्त्री माना जाता है। वे एक महान मार्गदर्शक के रूप में आज भी लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। चाणक्य नीति शास्त्र के मुताबिक वे क्या गलतियां हैं जिन्हें करने से कई बार मनुष्य को दरिद्रता का भी सामना करना पड़ सकता है...

3 min read
Jan 26, 2023
bhulkar_bhi_na_karein_ye_ghaltiya_ruth_jayengi_maa_laxmi.jpg

चाणक्य नीति में कहा गया है कि इंसान जाने-अनजाने कई बार ऐसी गलतियां करता है कि उससे धन की देवी मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और उसके घर से चली जाती हैं। इसका परिणाम यह होता है कि उसे बार-बार आर्थिक परेशानियों, धन हानि, नुकसान आदि से दो चार होना पड़ता है। आपको बताते चलें कि आचार्य चाणक्य को भारत का सबसे महान विद्वान और अर्थशास्त्री माना जाता है। वे एक महान मार्गदर्शक के रूप में आज भी लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। चाणक्य नीति शास्त्र के मुताबिक वे क्या गलतियां हैं जिन्हें करने से कई बार मनुष्य को दरिद्रता का भी सामना करना पड़ सकता है...

पैसों का बेवजह खर्च
आचार्य चाणक्य के मुताबिक, बेवजह की चीजों पर पैसा खर्च करने वाले या दिखावा करने वाले लोगों पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद नहीं रहता। ऐसे लोगों पर जब आर्थिक संकट आता है तो, उन्हें लंबे समय तक राहत नहीं मिलती। चाणक्य कहते हैं कि ऐसे लोग स्वयं अपनी बर्बादी का रास्ता खोलते हैं। इसीलिए इंसान को हमेशा सही जगह पर और जरूरत पर ही पैसा खर्च करना चाहिए।

रसोई गैस पर जूठे बर्तन
चाणक्य के अनुसार, रसोई गैस पर भूलकर भी जूठे बर्तन न रखें। चूल्हे पर या आस-पास जूठे बर्तन रखने से भी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। ऐसा करने से घर की सुख-शांति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आपके मान-सम्मान में कमी आने लगती है। घर में दरिद्रता का वास होता है। वहीं यदि आप आर्थिक मोर्चो पर असफलता से जूझ रहे हैं, तो आपको समझ लेना चाहिए कि आपका बुरा समय जल्द ही शुरू होने वाला है।

शाम के समय झाड़ू लगाना
माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू लगाने से भी मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। चाणक्य कहते हैं कि शाम के समय घर में झाड़ू-पोछा कभी नहीं करना चाहिए। दरअसल झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसीलिए शाम के समय झाड़ू लगाने से बचना चाहिए। यदि किसी कारण आपको शाम को घर में झाड़ू लगानी पड़ जाए तो समेटा गया कचरा फौरन बाहर न निकालें। उसे अगले दिन ही घर से बाहर करें।

आपका व्यवहार और आचरण भी बदलता है दशा
चाणक्य नीति शास्त्र के मुताबिक जो लोग बुजुर्ग, विद्वान, महिलाओं या गरीबों को परेशान करते हैं, उनका अपमान करते हैं। ऐसे लोगों पर भी मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती। दूसरों के साथ दुव्र्यवहार करने वालों से मां लक्ष्मी हमेशा ही रूठी रहती हैं। इसके अलावा, जो लोग माता-पिता तुल्य या शिक्षक के साथ अभद्र भाषा में बात करते हैं, उन्हें भी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद कभी नहीं मिलता। ऐसे लोग मां की नाराजगी का ऐसा प्रकोप झेलते हैं कि उन्हें पाई-पाई के लिए परेशान होना पड़ता है।

Updated on:
26 Jan 2023 01:15 pm
Published on:
26 Jan 2023 01:12 pm