धर्म और अध्यात्म

Ganesh Jayanti 2023 Upay: गणेश जयंती पर करें यह उपाय, हर तकलीफ से मिलेगा छुटकारा

Lord Ganesha Blessing: चतुर्थी तिथि भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित है। हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी मनाई जाती है। इसमें भी माघ माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी विशेष होती है, इस चतुर्थी को भक्त गणेश जयंती (Ganesh Jayanti) मनाते हैं। ऐसे में इस दिन गणेश जयंती उपाय (Ganesh Jayanti 2023 Upay) के जरिये विघ्न विनाशक की आसानी से कृपा पाई जा सकती है। इससे भक्त के रोग, शोक और कष्ट मिट जाते हैं। कर्ज से छुटकारा मिलता है और नौकरी-बिजनेस की बाधा दूर होती है।

2 min read
Jan 24, 2023
ganesh jayanti upay

Ganesh Jayanti 2023 Upay: वैसे तो पार्वती नंदन की पूजा की कई विधियां हैं। लेकिन गणेश जयंती 2023 पर विनायक की कृपा पाने के लिए हम आपको कुछ आसान गणेश जयंती उपाय (Ganesh Jayanti 2023 Upay) बता रहे हैं, जिससे आप आसानी से पार्वती नंदन की कृपा पा सकते (Lord Ganesha Blessing) हैं।

1. पूर्व की ओर मुंह करके बैठें और गणेशजी लाल वस्त्र धारण कराकर आसन दें, इसके बाद पंचोपचार या षोडषोपचार पूजा कर लड्डू या मोदक नैवेद्य समर्पित कर ऊँ गं गणपतये नमः मंत्र की 21,51 या 108 माला का जाप करें। इसके बाद घी से एक माला की आहुति दें।
2. विघ्नों को दूर करने के लिए श्वेतार्क गणपित पर ऊँ गं गणपतये विघ्न विनाशिने स्वाहा मंत्र को 21 माला जपें।


3. दबदबे के लिए कुम्हार के चॉक की मिट्टी से अंगूठे के बराबर मूर्ति बनाकर पूजन करें, 101 माला ऊँ ह्रीं ग्रीं ह्रीं का जप कर हवन करें।
4. लाख कोशिश के बाद भी कर्ज से मुक्ति नहीं मिल पा रही है तो ऊँ नमोविघ्नहराय वित्तेश्वराय गं गणपतये नमः मंत्र का गणेश चतुर्थी पर 108 माला जाप कर हवन करें। इसके बाद रोज एक माला इस मंत्र का जाप करें।

काम आएंगे ये भी उपाय


1. गणेश जयंती के दिन हरे रंग की चीजों का दान करना चाहिए, इसके अलाव जरूरतमंद को वस्त्र अनाज आदि का दान करना चाहिए। इससे बाधित हो रहे कामकाज सुचारू होने लगेंगे।
2. भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए गणेश जयंती के दिन खिचड़ी का दान करना चाहिए। इसमें मूंग की दाल में चावल मिलाकर जरूरतमंद को देना चाहिए।


3. गणेश जयंती के दिन पक्षियों को मूंग की दाल खिलाना चाहिए। इससे विनायक की कृपा प्राप्त होती है।
4. गणेश जयंती के दिन भगवान गणेश को 11 या 21 जोड़ी दूर्वा चढ़ाएं। इससे भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं।

Ganesh Jyanti Vrat Date 2023: पंचांग के अनुसार गणेश जयंती यानी माघ शुक्ल चतुर्थी इस साल 25 जनवरी को है। दृक पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि की शुरुआत 24 जनवरी दोपहर 3.22 बजे से हो रही है और यह तिथि 25 जनवरी 12.34 बजे संपन्न हो रही है।

Ganesh Puja Muhurt: गणेशजी की पूजा का मुहूर्त 25 जनवरी को सुबह 11.27 बजे से दोपहर 12.34 बजे तक है।

Updated on:
24 Jan 2023 12:15 pm
Published on:
24 Jan 2023 12:14 pm
Also Read
View All