धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विघ्नहर्ता श्री गणेश (lord Ganesha) का जन्म माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को हुआ था। इसी से इस दिन भक्त गणेश जयंती मनाते हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने और भगवान गणेश की जन्म कथा सुनने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। जो भक्त चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करता है, उसे दिव्य सुख की प्राप्ति होती है। गणेशजी को प्रसन्न करने के लिए भक्त हर महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर विनायक चतुर्थी व्रत रखते हैं। इसे तिल कुंड चतुर्थी, वरद चतुर्थी आदि भी कहते हैं।