पं. अरविंद तिवारी के अनुसार भारत देश का लग्न वृषभ और राशि कर्क है, शनि का गोचर भारतवर्ष के लग्न के दशम भाव में होने जा रहा है, वहीं राशि से अष्टम भाव में प्रवेश कर रहा है। इसके दो अलग-अलग प्रकार से परिणाम होंगे, दशम भाव में गोचर करने से भारतवर्ष को उन्नति की एक नई दिशा और दशा प्राप्त होगी। वहीं राशि के अष्टम भाव में गोचर करने से अर्थव्यवस्था और अन्य प्रकार की समस्याओं में वृद्धि होगी, जिसके चलते 16 अप्रैल 2023 जब गुरु का गोचर मेष राशि में होगा, तब अर्थव्यवस्था और विकास के क्षेत्र में भारत को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।