16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंब्रा: अफलातून मिठाई खाने के बाद 5 लोगों की तबीयत बिगड़ी, युवक की मौत, FDA ने बंद कराई दुकान

Mumbra News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा में अफलातून मिठाई खाने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। एक युवक की मौत का दावा भी किया जा रहा है। फिलहाल दुकान को बंद करा दिया गया है और नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 16 Nov 2026, 6:16 PM IST

Mumbra food poisoning news

ठाणे में कई लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार (Patrika File Photo)

Mumbra News: मुंबई से सटे मुंब्रा में मिठाई खाने के बाद पांच लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इनमें से 35 वर्षीय जुबेर अंसारी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोगों की हालत इलाज के बाद सुधर गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास स्थित दुकान 'सागर स्वीट्स' से खरीदी गई अफलातून मिठाई खाने के बाद सभी की तबीयत खराब हुई थी। घटना के बाद मुंब्रा पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मिठाई की दुकान को अस्थायी रूप से बंद करा दिया है।

मिठाई खाने के कुछ देर बाद बिगड़ी तबीयत

परिजनों के मुताबिक, जुबेर अंसारी (35) समेत पांच लोगों ने सागर स्वीट्स से खरीदी गई अफलातून मिठाई खाई थी। मिठाई खाने के कुछ ही समय बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित परिवार का दावा है कि इलाज के दौरान जुबेर ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य चार लोग इलाज के बाद ठीक हो गए।

परिवार के एक सदस्य ने बताया कि दुकान से मिठाई खाने के कुछ ही समय बाद पांचों की तबीयत खराब होने लगी। बाकी चार लोगों की जान बच गई, लेकिन जुबेर को नहीं बचाया जा सका। दुकान मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

FDA और मुंब्रा पुलिस ने की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंब्रा पुलिस और एफडीए की टीम ने सागर स्वीट्स का दौरा किया। अधिकारियों ने दुकान बंद करवाया और मिठाई के नमूने लैब में जांच के लिए भेजे, ताकि उसकी गुणवत्ता और उसमें किसी तरह की मिलावट या खराबी की पुष्टि की जा सके।

पोस्टमार्टम और लैब रिपोर्ट का इंतजार

अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि जुबेर अंसारी की मौत मिठाई खाने की वजह से ही हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। मिठाई के नमूनों की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह का खुलासा हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।