16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संगमेश्वर में आधी रात लगी आग, दो मकान जलकर खाक; 80.62 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

Ratnagiri Fire Incident: महाराष्ट्र के संगमेश्वर के नायरी मोहल्ले में आधी रात लगी भीषण आग से दो मकान जलकर खाक हो गए। राजस्व विभाग ने हादसे में कुल 80.62 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया है। दमकल टीम ने पांच घंटे से ज्यादा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 16 Nov 2026, 4:37 PM IST

Ratnagiri Fire Incident

संगमेश्वर में आधी रात लगी आग, फोटो -AI

Sangameshwar Fire News: महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के संगमेश्वर तालुका के नायरी मोहल्ले में आधी रात भीषण आग लगने से दो मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग की चपेट में आने से घरों में रखा घरेलू सामान, कीमती वस्तुएं और अन्य सामग्री नष्ट हो गई। राजस्व विभाग ने दोनों मकानों में कुल 80 लाख 62 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, नायरी मोहल्ले में पाटनकर परिवार के बंद मकानों में देर रात अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते दोनों मकान इसकी चपेट में आ गए। आग की लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई।

पांच घंटे से ज्यादा चला आग बुझाने का अभियान

सूचना मिलते ही देवरुख नगर पंचायत की दमकल टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मी सचिन साल्वी, राज कुंभारे और आकाश करांडे ने आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग की तेज लपटों के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं। दमकल वाहन में पानी कम पड़ने के बाद टीम ने नदी से पानी लाने की कोशिश की, लेकिन पंप में खराबी आने से यह प्रयास सफल नहीं हो सका। इसके बावजूद दमकलकर्मी लगातार जुटे रहे और पांच घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलने पर संगमेश्वर पुलिस निरीक्षक मितेश किनी, हेड कांस्टेबल कोल्गे और कांस्टेबल चौगुले समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों को सुरक्षित निकालने और स्थिति को नियंत्रित करने में मदद की। आग बुझने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फांसवान मंडल अधिकारी अनंत कदम, तलाठी और अन्य राजस्व कर्मचारियों ने नुकसान का आकलन किया और पंचनामा तैयार किया।

नियाज और जाकिर पाटनकर को लाखों का नुकसान

राजस्व विभाग के आकलन के अनुसार, आग से नियाज पाटनकर को 28 लाख 12 हजार रुपये और जाकिर पाटनकर को 52 लाख 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। दोनों मकानों को मिलाकर कुल नुकसान 80 लाख 62 हजार रुपये आंका गया है। मंडल अधिकारी अनंत कदम ने नुकसान के इस आकलन की जानकारी दी। आग किस वजह से लगी, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है और मामले की जांच की जा रही है।