
kumbh rashi men shani
ज्योतिषाचार्य पं. अरविंद तिवारी के अनुसार शनि 17 जनवरी 2023 से अपनी स्वयं की राशि मकर से (Saturn Transit 2023) निकलकर अपने मूल त्रिकोण की राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं, शनि का यह राशि परिवर्तन सभी राशियों के जातकों के लिए महत्वपूर्ण साबित (Saturn Transit Effect) होगा। शनि की धीमी चाल के कारण इनका प्रभाव भी राशियों पर लंबे समय तक रहता है।
शनि पिछले ढाई वर्षों से अपनी स्वयं की राशि मकर में गोचर थे, वहां से वह आज 17 जनवरी 2023 से कुंभ राशि में प्रवेश करने जा (Shani Gochar 2023) रहे हैं जहां अगले ढाई वर्षों तक वे कुंभ में ही रहेंगे, जिसके चलते धनु राशि से शनि साढ़ेसाती (Shani ki sade sati) की समाप्ति होगी। वहीं मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती प्रारंभ होगी, अब शनि की साढ़ेसाती मकर, कुंभ और मीन राशियों पर रहेगी। वहीं शनि की ढैय्या कर्क और वृश्चिक राशि पर रहेगी।
कुंभ राशि में शनि प्रवेश का विभिन्न राशियों पर प्रभाव
मेष राशि(Aries): पं. अरविंद तिवारी के अनुसार कुंभ राशि में शनि गोचर 2023, मेष राशि वाले जातकों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। इससे कार्यक्षेत्र में इस राशि के जातक को मजबूती मिलेगी। वैवाहिक जीवन, प्रेम संबंध, शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि (Taurus): इस राशि वाले जातकों के लिए आने वाले ढाई साल बेहद शानदार रहेंगे। पं. अरविंद तिवारी के अनुसार इनको कार्यक्षेत्र, प्रॉपर्टी, शेयर मार्केट, शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलताएं मिलेंगी।
मिथुन राशि(Gemini) : इस राशि के जातकों को सामान्य से बेहतर परिस्थितियां प्राप्त होंगी, शनि गोचर अवधि में आपके लिए यात्रा सुखद होगी। धार्मिक कार्यों में संलग्नता बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी और अविवाहित लोगों के विवाह होंगे।
कर्क राशि(Cancer): प. तिवारी के अनुसार कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह शनि गोचर 2023 अवधि बेहद कष्टकारी साबित होगी। कामकाज बाधाओं से भरे रहेंगे, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ेंगी। संतान और परिवार की चिंता बढ़ सकती है।
सिंह राशि (Leo): इस राशि के जातक के लिए शनि के कुंभ राशि में रहने की अवधि सामान्य रहेगी, परिवार में कष्ट की स्थिति बढ़ सकती है। इससे संबंधित चिंता भी परेशान करेंगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में स्थितियां सामान्य ही रहेंगी।
कन्या राशि(Virgo): पं. अरविंद तिवारी के अनुसार कन्या राशि के जातकों के लिए यह साल शनि के कारण बहुत शानदार साबित होगा। आपके जीवन में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। धन मिलेगा, पिता, संतान और कार्यक्षेत्र की ओर से शुभ स्थितियां बनी रहेंगी।
तुला राशि(Libra): शनि के कुंभ राशि में रहने की अवधि में जातकों की परेशानी में कमी होगी। शासकीय कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। हालांकि संतान की चिंता बनी रहेगी, रूका हुआ, धन मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio): इस राशि के जातकों के लिए कुंभ राशि में शनि के रहने की अवधि में सुख में कमी आएगी, कार्यक्षेत्र सामान्य रहेगा। इस दौरान शेयर मार्केट, प्रॉपर्टी में निवेश बहुत सोच-समझकर करें।
धनु राशि(sagittarius): धनु राशि के जातकों के लिए शनि का कुंभ राशि में गोचर बेहद शुभ रहेगा, मित्रों परिजनों से सहयोग मिलेगा। यश मान सम्मान में वृद्धि होगी।
कुंभ वाले इसका रखें खयाल
मकर राशि(Capricorn): इस राशि के जातकों के लिए शनि के कुंभ राशि में रहने की अवधि में धन से जुड़ी हुईं चिंताएं दूर होंगी, माता को कष्ट होगा। कामकाज में वृद्धि होगी तो स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ राशि(Aquarius): कुंभ राशि के जातकों के लिए यह साल बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्षेत्र बेहद शानदार रहेगा। संतान, माता-पिता, प्रेम संबंध, वैवाहिक जीवन सुखद रहेंगे। यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस दौरान विदेश यात्रा हो सकती है।
मीन राशि (Pisces): मीन राशि के जातकों के लिए यह साल बेहद कमजोर होगा, स्वास्थ्य को लेकर परेशानी होगी। धन हानि हो सकती है, घर परिवार में कष्ट बढ़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है, प्रेम संबंधों से बचने की कोशिश करें।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
17 Jan 2023, 6:04 PM IST
Published on:
17 Jan 2023, 6:01 PM IST
बड़ी खबरें
View All



