धर्म और अध्यात्म

Makar Sankranti 2022 Wishes In Hindi: ‘खुशी का है यह मौसम, गुड़ और तिल का है यह मौसम…’ इन संदेशों को भेजकर अपनों को कहें हैप्पी मकर संक्रांति

Makar Sankranti 2022 (khichdi Wishes): मान्यता है इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से इस जन्म के साथ-साथ पिछले जन्म के पाप भी धुल जाते हैं। इस दिन सूर्य देव की कृपा प्राप्त करने के लिए काले तिल का भी दान किया जाता है। जानिए अपनों को कैसे दें इस शुभ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

2 min read
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

Makar Sankranti Wishes, Image And Status: सूर्य देव जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रांति मनाई जाती है। ये त्योहार हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद ही खास होता है। 2022 में ये पर्व एक नहीं बल्कि दो दिन यानी 14 और 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन खरमास का समापन हो जाता है जिससे शुभ और मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं। इस पर्व को खिचड़ी (Khichdi) के नाम से भी जाना जाता है।

इस दिन नदी स्नान करने की परंपरा है। अगर नदी में जाकर स्नान करना संभव न हो तो घर के पानी में ही थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। मान्यता है इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से इस जन्म के साथ-साथ पिछले जन्म के पाप भी धुल जाते हैं। इस दिन सूर्य देव की कृपा प्राप्त करने के लिए काले तिल का भी दान किया जाता है। जानिए अपनों को कैसे दें इस शुभ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

खुशी का है यह मौसम,
गुड और तिल का है यह मौसम,
पतंग उड़ाने का है यह मौसम,
शांति और समृद्धि का है यह मौसम।
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं।
मीठे गुड़ में मिल गया तिल,
उड़ीं पतंग और खिल गया दिल,
आपके जीवन में आए हर दिन सुख और शांति,
मुबाराक हो आप सभी को मकर संक्रांति
यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति इन 5 राशि वालों के लिए रहेगी बेहद शुभ, धन लाभ के बन रहे योग

पल पल सुनहरे फूल खिले,
कभी ना हो कांटों का सामना,
जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे,
संक्रांति पर हमारी यही शुभकामना
हैप्पी मकर संक्रांति
तिलकुट की खुशबू
दही-चिवड़ा की बहार,
मुबारक हो आपको
मकर संक्रांति का त्योहार।
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

सूर्य ने बदली अपनी राशि
गंगा स्नान कर आए सब उपवासी
जीवन में हो सिर्फ खुशियों की फुहार
आपको मुबारक हो मकर संक्रांति का त्यौहार
यह भी पढ़ें: 14 जनवरी को दो शत्रु ग्रहों की होने जा रही है युति, ये 4 राशि के लोग हो जाएं सावधान

पैगाम है ये दिल से दिल तक,
आसमान की तारों से समुद्र की साहिल तक,
हम तो साथ हैं हंसी से गम तक,
बस आप खुश रहना सुबह से रात तक..
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

सपनों को लेकर मन में
उड़ाएंगे पतंग आसमान में
ऐसी भरेगी उड़ान मेरी पतंग
जो भर देगी जीवन में खुशियों की तरंग.
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!

Updated on:
14 Jan 2022 09:01 am
Published on:
13 Jan 2022 02:41 pm
Also Read
View All