3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मकर संक्रांति इन 5 राशि वालों के लिए रहेगी बेहद शुभ, धन लाभ के बन रहे योग

Makar Sankranti Or Khichdi 2022: मकर संक्रांति भारत का एक प्रसिद्ध त्यौहार है जो अलग-अलग राज्यों में भिन्न-भिन्न नामों से जाना जाता है। इस त्यौहार वाले दिन सूर्य की उपासना की जाती है। जब सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति मनाई जाती है। जानिए ये दिन किन 5 राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने के आसार हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 13 Jan 2022, 3:01 PM IST

makar_sankranti_2022.jpg

मकर संक्रांति इन 5 राशि वालों के लिए रहेगी बेहद शुभ, धन लाभ के बन रहे योग

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति इस बार 14 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन से शुभ और मांगलिक कार्य फिर से शुरू कर दिए जाते हैं। इस त्योहार को कई जगह खिचड़ी (Khichdi 2022) के नाम से भी जानते हैं। इस पर्व पर नदी में स्नान करने की परंपरा है। साथ ही दान पुण्य के कार्यों के लिए भी ये दिन काफी खास माना जाता है। इस पर्व को देश के कोने-कोने में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। कहीं इसे पोंगल तो कहीं बिहू नाम से भी जाना जाता है। यहां आप जानेंगे ये खास दिन किन 5 राशि वालों के लिए सबसे शुभ साबित होने वाला है।

इन पांच राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगी यह मकर संक्रांति
मेष राशि: आपके काम की हर जगह प्रशंसा होगी। आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। नौकरी करने वालों को विशेष लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। पदोन्नति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। सैलरी बढ़ सकती है।
सिंह राशि: नौकरी करने वाले जातकों के लिए ये दिन बेहद शुभ दिखाई दे रहा है। जो बच्चे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अटका हुआ पैसा पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होने के संकेत मिल रहे हैं।
तुला राशि: इस राशि वालों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।आप धन का संचय करने में कामयाब रहेंगे। करियर में काफी अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है।
वृश्चिक राशि: आपका संचार कौशल पहले से शानदार रहने वाला है जिससे आपको कई जगह लाभ प्राप्त होगा। आपकी मेहनत का फल आपको मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे।
मकर राशि: समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए ये समय विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा। करियर में आपको शुभ परिणाम प्राप्त होने के प्रबल आसार हैं।
यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2022 Wishes: 'मीठे गुड़ में मिल गया तिल, उड़ीं पतंग और खिल गया दिल...' मकर संक्रांति के शुभकामना संदेश यहां देखें

मकर संक्रांति पर अवश्य करें ये काम:
-इस दिन तेल से मालिश अवश्य करें।
-सूर्यदेव को अर्घ्य जरूर अर्पित करें।
-इस दिन कई जगह तिल का उबटन लगाने की भी परंपरा है। मान्यता है इस काम को
करने से व्यक्ति के शरीर पर चमक बनी रहती है और बीमारियाँ दूर रहती हैं।
-इस दिन तिल से बनी वस्तुओं का सेवन जरूर करना चाहिए।
-इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने की भी परंपरा है।
यह भी पढ़ें: इस राशि वालों के लिए Good News, आप पर से जल्द खत्म होने वाली है शनि साढ़े साती